बिहार के छपरा में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। दरअसल एक घर में सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में 8 लोग झुलस गए है। वहीं इस घटना से आस-पास अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सारण जिले के नगरा प्रखंड क्षेत्र के अफौर गांव की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, परिवार की महिलाएं बेटी के घर मकर संक्रांति में भेजने के लिए मिठाई बना रहीं थीं। इसी दौरान गैस लीकेज करने लगा। देखते देखते ही आग की लपटें तेजी से फैलने लगी। जिस वजह से इस दुर्घटना में वहां मौजूद 8 लोग झुलस गए है। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशकक्त के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


