पटना में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के विभिन्न विभाग अंतर्गत नवनियुक्त 6341 कनीय अभियंताओं एवं 496 अनुदेशकों सहित कुल 6837 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद में आयोजित कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।
.jpg)
युवाओं को रोजगार दे रही बिहार सरकार: सम्राट चौधरी
वहीं नियुक्ति पत्र बांटे जाने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, बिहार सरकार लगातार युवाओं को रोजगार दे रही है। 12 लाख सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य में 9 लाख 13000 नौकरी दी जा चुकी है। 2005 से 2020 चुक 7 लाख 50 हजार लोगों को नौकरी दी जा चुकी थी। नीतीश कुमार जो कहते हैं वह कर रहे हैं। इस दौरान सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि, लालू परिवार को अपनी उपलब्धि गिनवानी चाहिए। नीतीश की उपलब्धि पर क्या बात कर रहे हैं.. नौकरी देने का क्रेडिट नीतीश कुमार का है। लालू परिवार ना ले।
.jpg)
युवाओं को रोजगार देना एनडीए सरकार की गारंटी: विजय कुमार सिन्हा
वहीं मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, नियुक्ति पत्र वितरण समारोह बढ़ता बिहार विकसित बिहार का उदाहरण है। इस दौरान उन्होंने राजद पर भी हमला बोला। विजय सिन्हा ने कहा कि, आरजेडी के कई नेता थे और तेजस्वी यादव खुद पथ निर्माण मंत्री थे, लेकिन अपने विभाग में एक भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया था। एनडीए सरकार की गारंटी है… युवाओं को रोजगार देना। तेजस्वी यादव अपने 15 साल के पिता के शासन काल की उपलब्धि को लेकर चुनाव में जाएं। नीतीश कुमार की नौकरी देने की उपलब्धि को अपना बताकर चुनाव में क्यों जा रहे हैं। तेजस्वी का ना विजन है ना कोई मिशन है. एक ही मिशन है भ्रष्टाचार को बढ़ाना और खुद आगे बढ़ना।
राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
इस दौरान विजय सिन्हा ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। विजय सिन्हा ने राहुल गांधी के 5 फरवरी को होने वाले पटना आगमन पर कहा कि, लोकतंत्र में कोई भी कहीं आ जा सकता। देश की जनता समझ चुकी है.. सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले को जनता स्वीकार नहीं करेगी। जनता के बीच जो काम करेगा जनता उसे स्वीकार करेगी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए आप संयोजक को राजनीतिक फ्रॉड बताया और कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा किया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश और दोनों डिप्टी सीएम के साथ-साथ ऊर्जा विजेंद्र प्रसाद यादव, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, पीएचडी मंत्री नीरज कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।


