40 साल की उम्र के बाद महिलाओं में कैल्शियम की कमी हो सकती है जिससे हड्डियों में कमजोरी आ सकती है और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं जिससे फ्रैक्चर का खतरा, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में अकड़न और दांतों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस उम्र के बाद महिलाओं में हॉर्मोनल बदलाव आते हैं।

डाइट में करें बदलाव
कैल्शियम की कमी से बचने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए:
➤ डेयरी प्रोडक्ट्स: दूध, दही, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम के प्रमुख स्रोत होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखते हैं।
➤ हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, सरसों के पत्ते, बथुआ और शलरी जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां भी कैल्शियम के अच्छे स्रोत होते हैं।
➤ सिट्रस फ्रूट्स: संतरे, अंगूर और नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं और कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन में मदद करते हैं।
➤ नट्स और बीज: बादाम, अखरोट, तिल, चिया सीड्स जैसे नट्स और बीज कैल्शियम से भरपूर होते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाए रखते हैं।
➤ मछली: सैल्मन और सार्डिन जैसी मछलियां कैल्शियम और विटामिन D के अच्छे स्रोत होती हैं जो हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।


