यूपी में होगी झमाझम बारिश; मौसम में आएगा बदलाव

0
115

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अब हर दिन मौसम में बदलाव आ रहा है। कभी ठंड हो जाती है तो कभी तेज घूप होती है। लोगों को फरवरी के महीने में ठंडी और गर्मी दोनों का एहसास हो रहा है। (AAJ ka Mausam) मौसम विभाग के मुताबिक, आज के दिन मौसम साफ रहेगा। लेकिन देर रात और सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा रह सकता है। 17 फरवरी को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है।

अयोध्या में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान 
जानकारी के मुताबिक, रविवार को सुबह व शाम के समय हल्की धुंध छाई रही। (UP Weather News) यहां अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। (Weather Today) बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान राम नगरी अयोध्या में दर्ज किया गया। जहां, का न्यूनतम तापमान 8.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस रिकॉर्ड किया गया। कानपुर का न्यूनतम तापमान 11.0 ड‍िग्री सेल्‍सियस और अधिकतम तापमान 29.9 रहा।

जानिए मौसम का हाल 
विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) एक्टिव हुआ है। जिसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। आने वाले दो दिनों तक यूपी के सभी जिले ग्रीन जोन में है। (Weather Update) 18 और 19 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही छिछला कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं। 20 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

जानिए किन जिलों में होगी बारिश? 
प्रदेश के बागपत, अमरोहा ,सहारनपुर, हापुड़, शामली, बुलंदशहर, संभल, मुजफ्फरनगर बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर, रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली और मुरादाबाद जिले के आस-पास के इलाके में बारिश (Rain In UP) हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here