जम्मू-कश्मीर में Landslides के चलते बंद हुआ यह Main Road

0
124

जम्मू-कश्मीर में कई दिनों से लगातार भूस्खलन और हिमस्खलन हो रहे हैं। अब एक और मामला कुपवाड़ा से सामने आया है। पंजाब केसरी को मिली ताजा जानकारी के अनुसार साधना चौकीबल मार्ग पर कई भूस्खलन हुए हैं। इन भूस्खलनों के कारण प्रोजेक्ट बीकन आज मार्ग को साफ नहीं कर पाया।

वहीं स्थिति का आकलन करने और परिस्थितियां अनुकूल होने पर निकासी अभियान फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने यात्रियों से अगली सूचना तक यात्रा न करने का आग्रह किया है। घर से निकलने से पहले अधिक अपडेट के लिए ट्रैफिक विभाग से संपर्क करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here