Murder Case: बारूका से लगे बिसाली डेरा में शनिवार को एक महिला की लाश मिली। वह मुरमुरा गांव की ओनिका ध्रुव थी। गरियाबंद में नगर सैनिक थी। हफ्तेभर की छुट्टी के बाद शनिवार को ड्यूटी जॉइन करने निकली थी। इस दौरान पति सोहन लाल साहू ने बीच रास्ते में गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।मिली जानकारी के मुताबिक, ओनिका ध्रुव और सोहनलाल साहू ने 10 साल पहले शादी की थी। ओनिका नगर सैनिक थी। पति राज मिस्त्री है। ओनिका को गरियाबंद के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में तैनात किया गया था। एक हफ्ते दोनों बच्चों के साथ मायके में छुट्टी बिताकर हाल ही में लौटी थी।

थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।
पत्नी की लाश राउतडेरा और राचरडेरा के बीच बिसाली डेरा में होने की जानकारी भी पुलिस को दी। इधर, सिर से मां का साया उठने और पिता के हवालात पहुंचने से 2 बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है। हत्या के बाद युवक ने थाने आकर आत्मसमर्पण किया है। हत्या की असल वजह जानने जांच जारी है। –


