बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

- पहले आरोपी का नाम अमान आनंद मारोटे जिसकी उम्र 27 साल है वो मावले आळी कर्वेनगर पुणे के रहने वाला है. दूसरे आरोप का नाम आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी जिसकी उम्र 19 साल है वो गल्ली न 2 कर्वेनगर पुणे.
- तीसरे आरोपी का नाम सिद्धार्थ दीपक येनपुरे उम्र 20 त्रिमूर्ती हॉस्पिटल शेजारी फ्लॅट न 7 आम्रपाली बिल्डिंग धायरी पुणे के रहने वाला है.
- चौथे आरोपी का नाम समर्थ शिवशरण पोमाजी उम्र 18 साल रहने वाला रायकर मळा गुलमोहर सोसायटी धायरी पुणे का है.
- पांचवे आरोपी का नाम स्वप्नील बंडू सकट जिसकी उम्र 23 साल है वो धायरी पुणे के रहने वाला है.
ऑटो ड्राइवर का बयान दर्ज
एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर सुरज ओझा के सूत्रों ने बताया कि हमलावर ने क्राइम सीन के पास एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर से बात की. ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने उससे पूछा, “क्या तुम कल्याण जाओगे?”. ड्राइवर ने जवाब दिया, “कल्याण बहुत दूर है, मैं तुम्हें जुहू के पास एक स्टेशन पर छोड़ सकता हूं.” पुलिस ने ऑटो ड्राइवर का बयान दर्ज कर लिया है.
कब हुई फायरिंग
आपको बता दें कि आज सुबह रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई. बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं और ये इलाका हाई-प्रोफाइल क्षेत्र माना जाता है. इस एरिया में कई और हस्तियों के घर भी हैं.
मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. ये FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में दर्ज की गई है. इस मामले को अब मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है. आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने 12 टीमें बनाई गई हैं. रोहित शेट्टी भी अपना बयान दर्ज करा चुके हैं.
एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक रोहित शेट्टी के बाहर पांच राउंड फायरिंग हुई. घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को घर की बाहरी दीवारों पर इसके निशान भी दिखाई दिए.


