NATIONAL : माथे पर तिलक, भगवा कपड़े और गले में रुद्राक्ष की माला, हिंदू युवती के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचा मुस्लिम युवक, फिर…

0
75

उज्जैन में एक गैर हिन्दु युवक जफर पर हिन्दु वेश धारण कर मंदिरों में घूमने और होटल में युवती की आईडी से ठहरने का आरोप लगा है. शक होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ा और मारपीट की. सिर पर कड़ा लगने से वह घायल हो गया. पुलिस जांच कर रही है.

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक गैर हिन्दु युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. युवक पर आरोप है कि वह हिन्दु युवक बनकर शहर में घूम रहा था और महाकाल सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर रहा था. घटना के बाद हिन्दुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर नानाखेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया.

जानकारी के अनुसार युवक का नाम जफर बताया जा रहा है. वह धोती कुर्ता पहने हुए था, माथे पर अष्टगंध चंदन का तिलक लगाए हुए था और गले में रूद्राक्ष की माला पहने हुए था. उसके पहनावे से ऐसा लग रहा था कि वह एक हिन्दु भक्त है. इसी कारण कई लोग धोखा खा गए.बताया जा रहा है कि हिन्दु संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक गैर हिन्दु युवक शहर के एक होटल में ठहरा हुआ है. संगठन के लोग दिनभर उसकी तलाश करते रहे. शाम को युवक पकड़ा गया तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ गया.

आरोप है कि जफर बिना अपनी पहचान पत्र दिए एक हिन्दु युवती के पहचान पत्र से होटल में रुका था. किसी को शक न हो इसलिए उसने हिन्दु धर्म का वेश धारण कर लिया. कार्यकर्ताओं ने उससे नाम पूछा तो उसने हिन्दु नाम बताया.

शक होने पर कुछ कार्यकर्ता उसका पीछा करते रहे. इसी दौरान उसके एक साथी ने उसे जफर कहकर आवाज लगाई, जिसके बाद मामला खुल गया. देर रात जब वह नानाखेड़ा के होटल पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की.हकीकत सामने आने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान एक कार्यकर्ता ने उसके सिर पर कड़े से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया. बाद में युवक को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों से पूछताछ हो रही है. जो वैधानिक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी. जानकारी के अनुसार जफर चंडीगढ़ का रहने वाला है और वह दिल्ली की एक हिन्दु युवती के साथ उज्जैन आया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here