Sports : टी20 वर्ल्ड कप जित ने के बाद धोनी का पोस्ट छाया, कोच गौतम गंभीर को लेकर क्या कहा

0
23

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टीम इंडिया को बधाई देते हुए गौतम गंभीर के लिए खास संदेश लिखा. उन्होंने कहा कि कोच साहब की मुस्कान उन पर बहुत अच्छी लगती है.भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं इस जीत के बाद एक खास संदेश ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए हेड कोच गौतम गंभीर के लिए एक खास संदेश साझा किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. इस शानदार जीत के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पर टीम को बधाई दी और खास तौर पर गौतम गंभीर के लिए एक मजेदार लेकिन दिल छू लेने वाला संदेश लिखा.धोनी ने अपने पोस्ट में टीम इंडिया, सपोर्ट स्टाफ और दुनियाभर के भारतीय क्रिकेट फैंस को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि अहमदाबाद में इतिहास बनते देखना बहुत खास रहा और टीम का प्रदर्शन शानदार था. इसी पोस्ट में धोनी ने गौतम गंभीर को लेकर भी एक खास लाइन लिखी, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने कहा कि “कोच साहब की मुस्कान उन पर बहुत अच्छी लगती है और मुस्कान के साथ उनकी तीव्रता एक खतरनाक कॉम्बिनेशन बनाती है. आप सब इस पल को सेलीब्रेट करें. (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही बेहतर है… चैंपियन गेंदबाज).”

गौतम गंभीर को आमतौर पर मैदान पर गंभीर और शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है. ऐसे में धोनी का यह हल्का-फुल्का संदेश फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक लगाए. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को झकझोर दिया, जबकि अक्षर पटेल ने तीन विकेट झटके. न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही सिमट गई और भारत ने मैच आसानी से जीत लिया.

जसप्रीत बुमराह को फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here