Delhi news : दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, क्या हो सकती हे वजह

0
19

इंडिगो ने कहा कि मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति के कारण कई फ्लाइट्स पहले से ही लंबे रूट ले रही हैं, लेकिन 6E033 के साथ जो हुआ, वो आखिरी वक्त पर हुआ. इसका कोई पूर्व अनुमान नहीं था.मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण भारत की राजधानी दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट को सोमवार (9 मार्च, 2026) को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटना पड़ा. यह फैसला अचानक आखिरी समय पर पश्चिमी एशिया में लागू किए गए एयरस्पेस प्रतिबंधों की वजह से लिया गया. यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि इंडिगो के उन यात्रियों की हकीकत है, जो सोमवार (9 मार्च, 2026) को दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाले थे.

इंडिगो की फ्लाइट 6E 033 दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए रवाना हुई, लेकिन पश्चिमी एशिया के ऊपर एयरस्पेस अचानक बंद हो जाने की वजह से पायलट के पास वापस लौटने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा और फ्लाइट को दिल्ली वापस मोड़ दिया गया. इंडिगो ने बयान में कहा कि मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति की वजह से उनकी कई फ्लाइट्स पहले से ही लंबे रूट ले रही हैं, लेकिन 6E 033 के साथ जो हुआ, वो आखिरी वक्त पर हुआ, जिसका कोई पूर्व अनुमान नहीं था.

इंडिगो की फ्लाइट 6E 033, जिसे नॉर्स की ओर से ऑपरेट किया जा रहा था, ने अपनी करीब सात घंटे की यात्रा पूरी कर ली थी, जिसके बाद उसे वापस मुड़ना पड़ा. फ्लाइट ट्रैकिंग सर्विस फ्लाइटट्रेडर24 ने सोमवार (9 मार्च, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसके मुताबिक इंडिगो एयरलाइन का विमान इथियोपिया और इरीट्रिया के बॉर्डर के पास से यू-टर्न लिया और दिल्ली के लिए वापस रवाना हो गया.यह विमान सोमवार को तड़के सुबह दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए रवाना हुआ था, जो 26 फरवरी, 2026 के बाद पहली बार इस लंबे रूट पर शुरू हुई थी. इस रूट पर पिछले कुछ समय से विमान उड़ान की सेवा को स्थगित किया गया था, जिसे हाल ही में फिर से बहाल किया गया था. आमतौर पर इस लॉन्ग-हॉल रूट पर उड़ान करीब 11 घंटे में दिल्ली से मैनचेस्टर की दूरी तय करती है, लेकिन एयरस्पेस के प्रतिबंधों के चलते इसे बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा.

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइन के विमान ने करीब 7 घंटे की उड़ान भरने के बाद यू-टर्न लिया था, जबकि उसने पश्चिम एशिया के सक्रिय संघर्ष वाले के इलाके से बचने के लिए पहले से ही एक अलग रास्ते को अपनाया था, फिर भी उसे वापस लौटना पड़ा.फ्लाइट के यू-टर्न को लेकर इंडिगो के प्रवक्ता ने जारी किए गए एक बयान में कहा कि आखिरी समय में अचानक लगाए गए एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण एयरलाइन को यह फैसला लेना पड़ा. उन्होंने कहा, ‘मध्य पूर्व और उसके आसपास की स्थिति लगातार बदल रही है, जिसके कारण हमारी कुछ उड़ानों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ सकता है या उन्हें डायवर्ट करना पड़ सकता है. दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही हमारी फ्लाइट 6E 033 को पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति के कारण आखिरी समय में लगे एयरस्पेस प्रतिबंधों की वजह से दिल्ली लौटना पड़ा.’

उन्होंने यह भी कहा कि हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर यात्रा को फिर से शुरू करने की संभावनाओं पर काम कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here