Education : बंद होने वाली है नीट यूजी 2026 की रजिस्ट्रेशन विंडो, फटाफट से करें अप्लाई

0
18

नीट यूजी 2026 का आवेदन करने वाले छात्रों के लिए ये खबर बेहद ही जरूरी है. नीट यूजी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 11 मार्च को बंद हो जाएगी.अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाने की चाहत रखते हैं और अपने अभी तक नीट यूजी एग्जाम के लिए अप्लाई नहीं किया है तुरंत कर लें. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल है. ऐसे में उम्मीदवार 11 मार्च से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. एजेंसी की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म भर सकते हैं. उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से आसानी से एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

NEET UG 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा कर 11 मार्च कर दी गयी है इच्छुक उम्मीदवार रात 9:00 बजे तक फॉर्म सब्मिट कर सकतें हैं वहीं उम्मीदवार रात 11:50 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं.उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क देना होगा. सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को इस एग्जाम के लिए 1700 रुपये फीस देनी है. जबकि EWS और OBC-NCL कैंडिडेट्स को 1600 रुपये एप्लीकेशन फीस के तौर पर देने हैं. एससी, एसटी, PwBD और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए ये शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है. वहीं, फॉरेन कैंडिडेट्स को 9500 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा.

हर साल इस एग्जाम के लिए लाखों की संख्या में छात्र आवेदन करते हैं. लेकिन कुछ ही सेलेक्ट हो पाते हैं. इस वर्ष NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी और इसकी कुल अवधि 180 मिनट (3 घंटे) होगी. NTA की तरफ से जारी सूचना के अनुसार यह परीक्षा देशभर में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर सकेंगे.

कैसे करें आवेदन ?

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद कैंडिडेट्स “New Registration” पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब उम्मीदवार लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें.
स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
स्टेप 5: फिर उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here