BHOPAL : भोपाल में युवक की हत्या के बाद बवाल, धरने पर बैठे हिंदू संगठन… पूरा इलाका छावनी में तब्दील

0
71

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई. जिससे हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और वे धरने पर बैठ गए. हिंदू संगठनों की तरफ से समुदाय विशेष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है. मृतक युवक की पहचान विजय मेवाड़ा के रूप में हुई है. वहीं बवाल को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी मे ंतब्दील कर दिया गया है.

सूत्रों के अनुसार प्रभात पेट्रोल पंप के आसपास युवक का मामूली विवाद हुआ था. जिसके बाद आरोपियों द्वारा विजय मेवाड़ा के पेट और छाती में गुप्ति (धारदार हथियार) से कई वार किए गए. मौके पर मौजूद लोग विजय मेवाड़ा को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया.युवक की हत्या के बाद हिन्दू संगठनों ने अशोक गार्डन थाने का घेराव किया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंच गए. थाने के गेट पर हिंदू संगठनों के लोग हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं. साथ ही मामले में आरोपियों के एनकाउंटर और घरों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग कर रहे हैं.

मामले में समुदाय विशेष के तीन युवकों के नाम सामने आ रहे हैं. जिनमें से दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है. आरोपियों के नाम आसिफ बम, इमरान ब्रावो और आरिश हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है और बड़ी संख्या में कई थानों के फोर्स को तैनात किया गया है.

पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक 35 वर्षीय युवक की विवाद के बाद हत्या कर दी गई. जिसको लेकर हिंदू संगठनों के लोग विरोध में उतर आए. पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल मौके पर शांति है और कानून-व्यवस्था कंट्रोल में है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here