ENTERTAINMENT : ‘धुरंधर’ की टीवी प्रीमियर रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?

0
16

आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इस फिल्म ने घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में छप्परफाड़ कमाई कर इतिहास रच दिया था. फिलहाल इसकी सीक्वल ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है और महज 12 दिनों में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है.

इन सबके बीच अगर आप थिएटर में इस ‘धुरंधर’ देखने से चूक गए थे, या बस घर पर पॉपकॉर्न के साथ इसे दोबारा देखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक धांसू खबर है. दरअसल सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों में से एक ‘धुरंधर’ अब सीधे आपके टीवी स्क्रीन पर आ रही है, जिससे बिना किसी स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के इस एक्शन फ़िल्म का मज़ा लेना पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो जाएगा. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ का टीवी पर प्रीमियर कब और कहां होगा?

बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘धुरंधर पार्ट 1’ (2025) इस मई में टेलीविज़न प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है. यह फ़िल्म, पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और फिर 30 जनवरी को इसने ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना डिजिटल डेब्यू कर दुनिया भर में धूम मचा दी थी. फाइनली अब, मेकर्स इस स्पाई थ्रिलर को टीवी दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं. यह फ़िल्म 30 मई, 2026 को शाम 7 बजे स्टार पर प्रीमियर होगी, जिससे उन लोगों को इसे देखने का ऑप्शन मिलेगा जो पारंपरिक टीवी प्लेटफ़ॉर्म पसंद करते हैं.

‘धुरंधर पार्ट 1’ के प्रीमियर का ऐलान करते हुए, स्टार गोल्ड ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “लेडीज एंड जेंटलमैन, अब आ गया है वक्त बिगडने का, आ रहा है धुरंधर का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, 30 मई, रात 7 बजे, सिर्फ स्टार गोल्ड पर.”

बता दें कि ‘धुरंधर’ कमर्शियली बहुत बड़ी हिट रही है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने दुनिया भर में 1307.35 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिससे यह सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्मों में से एक बन गई है. इस प्रोजेक्ट को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है, और इसे जियो स्टूडियोज़ और B62 स्टूडियोज़ के बैनर तले ज्योति देशपांडे, धर और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है. रणवीर सिंह के साथ-साथ, इस फ़िल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कई कलाकार अहम किरदारों में नज़र आए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here