NATIONAL : खरगे ने PC में पीएम मोदी कहा आतंकवादी, BJP बोली- माफी मांगें, ये कोई जुबान फिसलना नहीं

0
59

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ कहा. हालांकि, बाद में सफाई देते हुए इसे ‘आतंकित करने’ के संदर्भ में बताया. बीजेपी ने इसे कांग्रेस की सोची-समझी साजिश करार दिया और तीखी निंदा की. संबित पात्रा ने कहा कि ये कोई जुबान फिसलना नहीं बल्कि राहुल गांधी के इशारे पर कहा गया है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की. उन्होंने प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा. हालांकि, इसके बाद उन्होंने सफाई दी और कहा कि उनके कहने का ये मतलब नहीं था. वो कहना चाह रहे थे कि पीएम आतंकित करते हैं. खरगे के इस बयान पर बीजेपी आगबबूला है.

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा, यह ना सिर्फ़ निंदनीय है, बल्कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को भी दिखाता है. यह कोई जुबान फिसला नहीं है. भले ही वह कोई सफ़ाई दे रहे हों लेकिन याद रखिए, यह कांग्रेस पार्टी की एक सोची-समझी साज़िश है. हर रोज राहुल गांधी अपने भाषणों में प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं और आज राहुल के इशारे पर खरगे ने प्रधानमंत्री को आतंकवादी कह दिया.

उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जो ओसामा बिन लादेन को ‘ओसामा जी’ कहती है. यह वही कांग्रेस पार्टी है जो बड़े-बड़े आतंकवादियों के साथ खड़ी नजर आती है, फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहती है. यह वही कांग्रेस पार्टी है जो जाकिर नाइक को शांतिदूत कहती है.

संबित पात्रा ने कहा, कांग्रेस पार्टी को याद रखना चाहिए कि जब भी कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, भारत की जनता ने उसे सजा दी है. इस बार भी भारत की जनता इसका जवाब देगी.

खरगे ने तमिलनाडु में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ये AIADMK के लोग जो खुद अन्नादुरई की फोटो लगाते हैं, वो मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं. उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करेगी. ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं; इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं.

इसके बाद अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा, वह (PM मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं. मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं. मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं. ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं. वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here