BIHAR : बिहार में बंट गए विभाग: सम्राट ने गृह अपने पास रखा; निशांत कुमार को स्वास्थ्य और मिथिलेश को मिली शिक्षा की कमान

0
68

बिहार सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary की अगुवाई में विभागों का आवंटन होने के बाद नई टीम की तस्वीर साफ हो गई है।सबसे ज्यादा चर्चा निशांत को स्वास्थ्य विभाग मिलने और विजय कुमार सिन्हा को कृषि मंत्रालय सौंपे जाने को लेकर हो रही है। वहीं मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

नई कैबिनेट में प्रशासनिक, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़े विभागों को लेकर सरकार ने बड़ा संतुलन साधने की कोशिश की है। विभागों के बंटवारे के बाद अब नई सरकार के कामकाज पर सबकी नजर टिक गई है।

सरकार में सबसे ज्यादा विभाग सम्राट चौधरी के पास रखे गए हैं। उन्हें सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और सिविल विमानन जैसे अहम विभाग दिए गए हैं।इसके अलावा वे उन सभी विभागों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे, जिनका आवंटन फिलहाल नहीं हुआ है।विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग मिला है। वहीं बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य-कर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कैबिनेट में सबसे चर्चित फैसला निशांत को स्वास्थ्य विभाग देने का रहा। स्वास्थ्य जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

वहीं विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग की कमान मिली है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों से जुड़े फैसलों में अब उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग दिया गया है। श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मिला है।

मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग सौंपा गया है। राज्य में नई शिक्षा नीति, शिक्षक नियुक्ति और विद्यालय व्यवस्था जैसे बड़े मुद्दों पर अब उनकी परीक्षा होगी।

संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा और विधि विभाग मिला है। वहीं शीला कुमारी को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अलग-अलग स्तर पर विभागों का बंटवारा किया है, ताकि स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक निगरानी बेहतर हो सके।

इन नेताओं को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
राम कृपाल यादव को सहकारिता विभाग दिया गया है। नितीश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मिला है।

दामोदर रावत परिवहन विभाग संभालेंगे, जबकि अशोक चौधरी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

भगवान सिंह कुशवाहा को योजना एवं विकास विभाग और अरुण शंकर प्रसाद को श्रम संसाधन एवं कौशल विकास विभाग सौंपा गया है।

महिला मंत्रियों को भी अहम विभाग
रेणु देवी को आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है। वहीं रमा निवास को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मिला है।

सुशी श्रीणी सिंह को खेल विभाग और श्वेता गुप्ता को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सरकार ने महिला मंत्रियों को सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कई अहम विभाग देकर राजनीतिक और सामाजिक संदेश देने की कोशिश की है।शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को ऊर्जा विभाग मिला है। डॉ. प्रमोद कुमार को खान एवं भूतत्व और कला एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।. रामचंद्र प्रसाद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग संभालेंगे। वहीं दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग दिया गया है।

नई कैबिनेट में विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर खास जोर दिखाई दे रहा है। अब विभागों के बंटवारे के बाद सरकार के प्रदर्शन पर जनता और विपक्ष दोनों की नजर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here