NATIONAL : ओडिशा से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

0
45

भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित आईटीआर से अग्नि-1 शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। परीक्षण में सभी तकनीकी और ऑपरेशनल मानक पूरी तरह सफल रहे।

भारत ने अपनी रक्षा क्षमता को एक बार फिर मजबूती देते हुए शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण 22 मई 2026 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से किया गया। रक्षा मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। मंत्रालय के अनुसार, इस परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अपने सभी ऑपरेशनल और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे इसकी विश्वसनीयता और सटीकता की पुष्टि हुई।

रक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया कि अग्नि श्रृंखला की मिसाइलें (अग्नि-1 से अग्नि-4 तक) पहले से ही भारतीय सेना में तैनात हैं, जिनकी मारक क्षमता लगभग 700 किलोमीटर से 3,500 किलोमीटर तक है।

यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के तत्वावधान में किया गया, जो भारत के परमाणु और मिसाइल सिस्टम की जिम्मेदारी संभालता है। अधिकारियों के अनुसार, लॉन्च के दौरान सभी प्रक्रियाएं तय मानकों के अनुसार पूरी की गईं और किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या सामने नहीं आई।
विज्ञापन

अग्नि-1 मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर तक की है। इस मिसाइल का भार 12 टन है और यह 1,000 किलो के परमाणु हथियार को अपने साथ ले जा सकती है। अग्नि 1 मिसाइल को उन्नत सिस्टम प्रयोगशाला ने रक्षा अनुसंधान विकास प्रयोगशाला और रिसर्च सेंटर इमरात के साथ मिलकर विकसित किया है। मिसाइल को हैदराबाद स्थित भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने पूरा किया है। इस मिसाइल को सबसे पहले साल 2004 में सेवा में लिया गया था। जमीन से जमीन पर वार करने वाली इस मिसाइल को सॉलिड प्रॉपलैंट्स द्वारा बनाया गया है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here