WORLD : कनाडा में मौसम का ”ट्रिपल” अटैकः भीषण गर्मी और बाढ़ ने मचाई तबाही, एयर क्वालिटी की भी वार्निंग जारी

0
71

कनाडा इस समय दोहरी मौसमीय मार झेल रहा है। मध्य और पूर्वी हिस्सों में भीषण हीटवेव ने लोगों का जीवन प्रभावित कर दिया है, जबकि पश्चिमी प्रांतों में भारी बारिश, बाढ़ और जंगलों की आग से हालात गंभीर बने हुए हैं। कई क्षेत्रों में चेतावनियां और निकासी अलर्ट…

International Desk: कनाडा इस समय चरम मौसम (Extreme Weather) की दोहरी मार झेल रहा है। देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, जबकि पश्चिमी प्रांतों में भारी बारिश, बाढ़ और जंगलों की आग से हालात गंभीर बने हुए हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों में हीट वार्निंग, बाढ़ अलर्ट और एयर क्वालिटी वार्निंग जारी की है।

ओंटारियो और क्यूबेक में 37 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
कनाडा की सरकारी मौसम एजेंसी Environment Canada के अनुसार, ओंटारियो और क्यूबेक के कई इलाकों में बुधवार और गुरुवार को तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अधिक नमी के कारण लोगों को महसूस होने वाला तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। विशेष रूप से टोरंटो में गर्मी का असर बेहद गंभीर बताया गया है। यहां Canada Day (1 जुलाई) और FIFA World Cup Fan Festival के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।भीषण गर्मी को देखते हुए टोरंटो प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम किए हैं । मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार से तापमान में कुछ राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

पार्कों में मोबाइल पीने के पानी के स्टेशन लगाए गए।
सार्वजनिक स्विमिंग पूलों के समय को बढ़ा दिया गया।
बुजुर्गों, अकेले रहने वाले लोगों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई।
नागरिकों से धूप में कम निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई।

अल्बर्टा में भारी बारिश से बाढ़
दूसरी ओर पश्चिमी कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में लगातार भारी बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्र Kananaskis में सड़कें पानी में डूब जाने के कारण लगभग 1,500 कैंपर अस्थायी रूप से फंस गए। प्रशासन ने कई क्षेत्रों में Evacuation Alerts (निकासी चेतावनी) जारी की हैं। Calgary Stampede उत्सव शुक्रवार से शुरू होने वाला है, लेकिन इससे पहले शहर की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Bow River और Elbow River का जलस्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि बुधवार तक नदी का बहाव खतरनाक स्तर पर रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वी Saskatchewan और पश्चिमी Manitoba में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा का अनुमान जताया है। Manitoba प्रशासन ने चेतावनी दी है कि झीलों और जलाशयों का जलस्तर 0.3 से 0.9 मीटर तक बढ़ सकता है। कई क्षेत्रों में खेतों और सड़कों पर पानी भरने (Overland Flooding) की आशंका है।

उत्तरी Saskatchewan में लगी जंगलों की आग का धुआं Calgary सहित अल्बर्टा के बड़े हिस्से तक पहुंच गया है। इस कारण Air Quality Warning जारी की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में कैलगरी, एडमंटन, रेड डियर, बैंफ, कैनमोर और फोर्ट मैकमरे शामिल हैं । स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here