NATIONAL : जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से आई बाढ़, सड़कें प्रभावित, कई गांवों का टूटा संपर्क

0
54

जम्मू कश्मीर के डोडा इलाके में बादल फटने से जनजीवन प्भावित हो रहा है. यहां सुबह से ही बारिश हो रही है. हालांकि, बादल फटने से फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. यहां सुबह से ही भारी बारिश हो रही है और बादल फटने से इलाके में अचानक बाढ़ आ गई. हालांकि, बादल फटने से फिलहाल किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है.

मंगलवार (30 जून) की देर रात से ही समूचे जम्मू संभाग में भारी बारिश देखने को मिल रही है. जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण जम्मू समेत संभाग के सभी 10 जिलों में नदी नाले उफान पर हैं. वहीं, डोडा जिले में बादल फटने के बाद आई बाढ़ के कारण कई गावों का संपर्क टूट गया है, सड़कों को नुकसान पहुंचा है.

बादल फटने से सभी नदी-नाले उफान पर
दरअसल, जम्मू के डोडा जिले से बादल फटने की खबरें सामने आ रही है. प्रशासन के मुताबिक जम्मू के गंदोह जिले में बादल फटने के बाद आई बाढ़ के कारण कुछ इलाकों में नुकसान की खबरें सामने आई है. डोडा के गंदोह इलाके में पहाड़ों पर बादल फटने से यहां के सभी नदी-नाले उफान पर हैं. वहीं, कई इलाकों में कीचड़ भरा पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

सड़कें प्रभावित, राहत बचाव कार्य जारी
बादल फटने से आई बाढ़ के कारण कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कें टूट गई हैं और मलबा भर गया है. इससे स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है. सड़कों की सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है. इसके साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वो बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलें.

वहीं, पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के चलते पहाड़ों से चट्टानें और मिट्टी भी रिहायशी इलाकों की तरफ खिसक रही है. पहाड़ों से मिट्टी और चट्टानें खिसकने के चलते गंदोह इलाके में कुछ घरों और वाहनों को हल्का नुकसान हुआ है. स्थानीय प्रशासन का दावा है कि वो पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. बादल फटने की खबरें जरूर आई हैं, लेकिन फिलहाल किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं आई है.

5 जुलाई तक बारिश के आसार
बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि 5 जुलाई तक पूरे केंद्र शासित प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग ने जम्मू संभाग में कुछ जगहों पर भारी बारिश, तेज हवाएं, अचानक बाढ़, भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में मिट्टी धंसने को लेकर चेतावनी भी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के कारण अचानक बाढ़ और भूस्खलन, कीचड़ का खतरा हो सकता है. ऐसे में खतरे वाले इलाकों से दूर रहने की चेतावनी जारी की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here