SPORTS : 13 मिनट में 3 गोल, मेसी मैजिक से अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में,मेसी ने टूर्नामेंट में 8वां गोल दागा

0
27

FIFA World Cup 2026 : राउंड ऑफ 32 में अर्जेंटीना कार्पो वर्दे के खिलाफ एक्स्ट्रा टाइम में जाकर मुकाबला जीता था. राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में एक बार फिर टीम ऐसी ही स्थिति में थी. 78 मिनट तक वो 0-2 से पिछड़ रहे थे.
अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. इजिप्ट के खिलाफ 78वें मिनट तक 0-2 से पीछे चल रही अर्जेंटीना ने आखिरकार यह मैच 3-2 से जीत लिया. इस टीम ने बताया कि आखिर क्यों‍ वो वर्ल्ड चैंपियन हैं. उनके सबसे बड़े स्टार लियोनल मेसी ने साबित किया कि क्यों वह G.O.A.T हैं. फाइनल विसल के बाद मेसी की आंखों के आंसू भी यह बताने के लिए काफी थे कि इस खिलाड़ी के दिल में इस गेम के लिए कितना प्यार है.
इजिप्ट ने दागा पहला गोल
राउंड ऑफ 32 में अर्जेंटीना पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहे कापो वर्दे के खिलाफ एक्सट्रा टाइम में जाकर मुकाबला जीता था. राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में एक बार फिर टीम ऐसी ही स्थिति में थी. इजिप्ट ने मैच में दमदार शुरुआत की. मैच के 15वें ही मिनट में ही मारवन अटिया के शानदार क्रॉस को यास‍िर इब्राहिम ने हेडर से गोल कर इजिप्ट को 1-0 की बढ़त दिलाई. पिछड़ते ही अर्जेंटीना की टीम भी अटैकिंग मोड में आ गई. उन्होंने कई मूव बनाए, गोल पर अटैक किया. लेकिन, गोलकीपर मोस्तफा शुबैर दीवार बनकर खड़े हो गए.

फर्स्ट हाफ से पहले 21वें मिनट में अर्जेटीना को पेनल्टी मिली. मेसी को देखकर सबको लगा कि अब इजिप्ट की लीड ज्यादा देर की मेहमान नहीं है. लेकिन जो हुआ वह ठीक उसका उलट था. मेसी की स्ट्राइक को मुस्तफा ने रोक दिया. फैंस का दिल टूट गया. फर्स्ट हाफ में अर्जेंटीना पॉजेशन के मामले में आगे रही, लेकिन गोल नहीं कर पाई.78वें मिनट में अर्जेंटीना को मिली लाइफ लाइन
दूसरे हाफ में एक बार फिर मिस्र की टीम ने कमाल किया और मोस्तफा जिको ने 67वें मिनट में दूसरा गोल दागकर अर्जेटीना को मैच से लगभग बाहर कर दिया. इस लीड को टीम ने 78वें मिनट तक कायम रखा. लेकिन, तभी अर्जेंटीना को पहली लाइफ लाइन मिली. अर्जेंटीना की ओर से 79वें मिनट में मेसी ने क्रिस्टियन रोमेरो को ढूंढ लिया. रोमेरो ने हेडर से गोल कर पूर्व चैंपियन को मैच में वापस ला दिया. इस गोल ने जैसे अर्जेंटीना को याद दिला दिया हो कि वो वर्ल्ड चैंपियन हैं. महज चार मिनट बाद 83वें मिनट में लियोनेल मेसी ने फिर अपना जाूद दिखाया. शानदार फिनिश के साथ उन्होंने स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया. इस गोल ने टीम में नई जान फूंक दी. इंजरी टाइम में दोनों टीमें बराबरी की टक्कर में दिखीं. इसके बाद इंजरी टाइम के दूसरे मिनट (90+2′) में एंजो फर्नांडीज ने निर्णायक गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 की यादगार जीत दिला दी.
मेसी ने इस मैच में एक बार फिर बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया. इजिप्ट के खिलाफ मेसी का यह गोल इस वर्ल्ड कप में आठवां गोल है. मेसी अर्जेंटीना के इतिहास में एक ही वर्ल्ड कप में 8 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने ऐसा कर गुइलेर्मो स्टैबिले की बराबरी कर ली है. अर्जेंटीना लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनने के एक और कदम पास आ गया है. आज तक केवल ब्राजील ही ऐसा कर सका है. उसने 1958 व 1962 में लगातार दो बार खिताब जीता था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here