MAHARASHTRA : क्या NDA में शामिल होंगे शरद पवार? सीएम फडणवीस के दिल्ली पहुंचते ही महाराष्ट्र तक सियासी हलचल तेज

0
180

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे के साथ ही महाराष्ट्र में सियासी तापमान बढ़ गया है। चर्चा है कि फडणवीस के दिल्ली दौरे में शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी-एसपी के एनडीए में आने पर फैसला हो सकता है। शरद पवार की पार्टी के एनडीए में शामिल होने या फिर कांग्रेस में विलय की चर्चा काफी समय से चल रही है। अगर शरद पवार की पार्टी एनडीए में आती है तो सुप्रिया सुले मंत्री बन सकती हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अचानक से दिल्ली पहुंचने के साथ शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के एनडीए के शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं। चर्चा हो रही है कि फडणवीस के दौरे में शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को लेकर फैसला हो सकता है। फडणवीस इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मशविरा करके महाराष्ट्र लौटेंगे। शरद पवार दो विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। पहला कि कृषि मंत्रालय मिलने की स्थिति में एनडीए में एंट्री ली जाए या फिर बाहर से समर्थन दिया जाए। अब देखना है कि बीजेपी शरद पवार की मांग पर बीजेपी क्या फैसला लेती है। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त पर चर्चा में है जब संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने को है। यह 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा।

महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि शरद पवार की पार्टी और बीजेपी के बीच बातचीत फाइनल होने के बाद जल्द ही तस्वीर साफ हो सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडवीस ने हालांकि यह कहा है कि महाराष्ट्र की कोई भी पार्टी NDA में शामिल नहीं होगी, हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि हम शरद पवार की पार्टी के विधायकों या सांसदों को नहीं तोड़ेंगे। ऐसे में इस बात की संभावना अधिक है कि शरद पवार की पार्टी एनडीए को बाहर से समर्थन करे। सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि देवेंद्र फडणवीस की यात्रा आधिकारिक है। वे नर्मदा प्रोजेक्ट के साथ अन्य मुद्दों के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के पास आठ सांसद और महाराष्ट्र विधानसभा में नौ एमएलए हैं। खुद शरद पवार राज्य सभा के सदस्य हैं। अगर उनकी पार्टी एनडीए को बाहर से भी समर्थन देती है तो उनके सांसद और विधायक सुरक्षित रह सकते हैं। इतना ही नहीं उन्हें विकास कार्यों के लिए अधिक फंड भी मिलेगा।

महाराष्ट्र से सुनेत्रा पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पहले से एनडीए में है। मूल एनसीपी का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। अगर शरद पवार की एंट्री होती है, तो स्थिति बिगड़ सकती है। अब देखना यह है कि बीजेपी शरद पवार की मांगों पर क्या फैसला लेती है। शरद पवार चाहते हैं कि उनकी बेटी सुप्रिया सुले कृषि मंत्री बनें। इतना ही नहीं उन्हें MOS (राज्य मंत्री) भी मिले। अगर शरद पवार की पार्टी एनडीए में शामिल होती है तो एनडीए की ताकत बढ़ जाएगी। अगर वे बाहर से समर्थन करते हैं तो भी एनडीए के नंबर मजबूत हो जाएंगे। चर्चा है कि लोकसभा में मॉनसून सत्र में सरकार डी-लिमिटेशन के साथ फिर से महिला आरक्षण बिल ला सकती है। तमिलनाडु से एआईएडीएमके और डीएमके के सांसद वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रह सकते हैं। ऐसे में सरकार की राहत आसान हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here