NATIONAL : होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने स्प्रेडर से कांग्रेस सांसद को बाहर निकाला-वीडियो

0
28

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शशि थरूर को शुक्रवार को थाेड़ी देर तक लिफ्ट में फंसे रहना पड़ा। वह रोटरी क्लब ऑफ त्रिवेंद्रम ईस्ट के इंस्टॉलेशन समारोह में शामिल होने के लिए एक प्राइवेट होटल पहुंचे थे। वहीं पर उनके साथ यह वाकया हुआ।

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस के नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर शुक्रवार को केरल में एक लिफ्ट में फंस गए। कांग्रेस नेता को सुरक्षित निकालने के लिए फायर एंड रेस्क्यू सर्विस को बुलाया, गया। रोटरी क्लब ऑफ त्रिवेंद्रम ईस्ट के इंस्टॉलेशन समारोह में शामिल होने के लिए एक प्राइवेट होटल पहुंचे कांग्रेस सांसद शशि थरूर कुछ देर के लिए लिफ्ट में फंस गए। बाहर निकलने पर शशि थरूर ने का कि उन्होंने (दमकल कर्मचारियों) हमें बाहर निकाला। चिंता न करें, हम सब ठीक हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर तिरुवनंतपुरम के एक निजी होटल में लगभग 15 से 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे।

फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हाइड्रोलिक स्प्रेडर का इस्तेमाल करके लिफ्ट का दरवाज़ा खोला और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में शशि थरूर ने फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारियों की तत्परता के लिए उन्हें सम्मानित किया। बाद में कांग्रेस नेता ने मीडिया से कहा कि लिफ्ट फंस गई थी, हमने बाहर निकलने की हर कोशिश की लेकिन कुछ काम नहीं आया। हमने फायर एंड रेस्क्यू सर्विस को बुलाया, उन्होंने हमें बाहर निकाला।

होटल के कर्मचारियों और लिफ्ट मैकेनिक के प्रयास असफल रहने पर दमकल विभाग (फायर एंड रेस्क्यू सर्विस) को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने हाइड्रोलिक स्प्रेडर की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर उन्हें और उनके साथ मौजूद 7 अन्य लोगों को सकुशल बाहर निकाला। सुरक्षित बाहर आने के बाद शशि थरूर ने मुस्कुराते हुए बचाव दल की तारीफ की और उनका आभार व्यक्त किया।

लिफ्ट क्यों बंद हुई? इस सवाल पर शशि थरूर ने कहा है मुझे नहीं पता आप एक्सपर्ट से पूछिए। उन्होंने कहा कि मैंने सभी प्रयास किए लेकिन असफल रहा। बाद में दमकल की टीम पहुंची और उन्होंने मुझे निकाला। ग्रेट स्टोरी! शशि थरूर ने घटना पर मीडिया के संज्ञान लेने पर आभार व्यक्त किया और कहा मैं बिल्कुल ठीक हूं। इसके बाद कांग्रेस सांसद दूसरे एक अन्य कार्यक्रम के लिए निकल गए। रोटरी क्लब ऑफ त्रिवेंद्रम ईस्ट के इंस्टॉलेशन समारोह में शशि थरूर को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। शशि थरूर केरल कांग्रेस में सीनियर लीडर हैं। वे 2024 में चौथी बार तिरुवनंतपुरम से सांसद बने थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here