ENTERTAINMENT : ‘हम वांगचुक को जानते तक नहीं थे’, आमिर ने किया बड़ा खुलासा; दूर की यह गलतफहमी

0
18

गुरुवार को आमिर खान लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में मौजूद रहे, जहां उनकी फिल्म ‘लगान’ की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसी दौरान आमिर खान ने ‘3 इडियट्स’ को लेकर बड़ा खुलासा किया। एक्टर आमिर खान ने आखिरकार शिक्षाविद और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर अपनी चुप्पी तोड़ी। इस बीच उन्होंने एक बड़ा खुलासा भी किया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए।

गुरुवार को आमिर खान लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए, जहां ‘लगान’ की स्क्रीनिंग हुई। आमिर ने फिल्म की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर उससे जुड़ी यादें भी साझा कीं और दर्शकों के सवालों के जवाब दिए।इसी बातचीत के दौरान उनसे सोनम वांगचुक के बारे में पूछा गया, जिनके बारे में अक्सर कहा जाता है कि ‘3 इडियट्स’ का किरदार ‘रैंचो’ उनसे प्रेरित था। साथ ही उनके चल रहे अनशन पर भी आमिर से राय मांगी गई।

इस पर आमिर खान ने कहा, ‘नहीं, यह सच नहीं है। यह एक गलतफहमी है। जब हम ‘3 इडियट्स’ बना रहे थे, तब मैं सोनम जी के बारे में नहीं जानता था। मैंने हाल ही में ‘चतुर’ का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा कहा, लेकिन वह गलत हैं।हो सकता है वह ऐसा सोचते हों, लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं कि न तो राजू और न ही अभिजात (राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी), हममें से कोई भी उस समय सोनम जी को नहीं जानता था।

लेकिन सोनम जी जो काम कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा है। हमें उनका सम्मान करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि वह किसी फिल्म के किरदार से जुड़े हों। मैं बस यह बात सच के तौर पर बताना चाहता था।’

इसके बाद आमिर से सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर बढ़ती चिंता पर भी सवाल किया गया, क्योंकि वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस पर आमिर ने कहा, ‘हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर बहुत चिंतित हैं। हम दुआ करते हैं कि सब कुछ ठीक हो। हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वह अपना अनशन खत्म कर दें।’

लद्दाख के जाने-माने इंजीनियर, इनोवेटर और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक सीजेपी के प्रोटेस्ट से जुड़े हुए हैं। वे 28 जून से दिल्ली के जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ‘आइस स्तूप’ बनाने के लिए मशहूर वांगचुक, रेमन मैगसेसे अवॉर्ड विजेता भी हैं। वांगचुक का कहना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय नहीं होती, वे अपना अनशन जारी रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here