GUJARAT : गुजरात के सूरत में वंदे भारत पर पथराव, कोच के अंदर बैठीं थी यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

0
39

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन रेलवे की जिस वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर रही थीं। सूरत में मंगलवार को उसी ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई। इस ट्रेन में उनके अलावा दमन दीव और लक्ष्यदीप के प्रशासक प्रफुल पटेल भी मौजूद रहे। रेलवे ने पथराव की घटना के बाद एक युवक को अरेस्ट किया है।

गुजरात के सूरत में मंगलवार को बड़ी घटना सामने आई। मुंबई से अहमदाबाद जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर सूरत में पत्थर फेंकने की घटना सामने आई। जिस वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की यह घटना हुई। उसमें यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सवार थीं। वंदे भारत पर पथराव की सूचना पर हड़कंप मच गया। रेलवे ने घटना की सूचना तुंरत जीआरपी को दी। जिस कोच पर पथराव हुआ। उसके अंदर ही यूपी की राज्यपाल मौजूद थीं। रेलवे ने इस घटना की पुष्टि की है, हालांकि अच्छी बात यह रही कि आनंदीबेन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। रेलवे ने इस घटना के बाद एक युवक को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार यह हमला सूरत के उतरान रेलवे स्टेशन के पास हुआ। आनंदीबेन पटेल अपने परिवार के साथ अहमदाबाद जा रही थीं। पुलिस ने वंदे भारत पर पत्थर फेंकने वाले एक युवक को अरेस्ट किया है। जानकारी के अनुसार युवक मानसिक तौर पर अस्थिर है।

पथराव में टूटी कोच की खिड़की
सूरत के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव में कोच की खिड़की को नुकसान पहुंचा। वह टूट गई। हालांकि आनंदीबेन पटेल को नुकसान नहीं पहुंचा। वंदे भारत में उनकी बेटी अनार पटेल भी साथ में थीं। रेलवे के आधिकारियों ने बताया है कि यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल सुरक्षित हैं, पत्थर फेंके जाने पर कोच की खिड़की टूटी गई। पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन के पीआरओ अभिनव सक्सेना ने कहा कि मुंबई से अहमदाबाद आ रही ट्रेन 22916 वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने की घटना हुई। जैसे ही पथराव की घटना हुई तो हमने तुरंत जीआरपी को सूचित किया।

राज्यपाल के अकाउंट ने साझा की तस्वीरें
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और गुजरात के पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने कुछ दिन की छुट्‌टी लेकर अपने गृह राज्य पहुंची थीं। उन्होंने इसके बाद दादरा नगर हवेली, दमन एवं दीप समेत जैसे छोटे केंद्र शासित प्रदेशों का दौरान किया था। उनके साथ वहां के प्रशासक प्रफुल पटेल भी मौजूद रहे थे। यूपी राज्यपाल के हैंडल से वंदेभारत एक्सप्रेस की यात्रा की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें लिखा है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज वापी से अहमदाबाद तक वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान फिल्म और टीवी अभिनेता अनंग देसाई एवं अन्य सहयात्रियों से भेंट कर फिल्म जगत और अन्य विषयों पर संवाद किया। दादरा नगर हवेली व दमन एवं दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल भी उपस्थित रहे। तस्वीरों में उनकी बेटी अनार पटेल भी मौजूद हैं। आनंदीबेन पटेल लंबे वक्त से यूपी की राज्यपाल हैं। उन्होंने राज्यपाल की पारी की शुरुआत मध्य प्रदेश से की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here