SPORTS :क्रिकेट जगत में फिर आया ‘मैच फिक्सिंग’ का भूचाल, इन 2 लोगों पर लगे गंभीर आरोप

0
13

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 लीग बीपीएल के दो पूर्व अधिकारियों पर आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड के कई उल्लंघनों का आरोप लगाया. ये आरोप कथित मैच-फिक्सिंग से जुड़े हैं.

क्रिकेट जगत में मैच फिक्सिंग से जुड़ा नया मामला सामने आया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीपीएल से जुड़े 2 अधिकारियों पर आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड के कथित उल्लंघन का आरोप लगाया है. इसमें चटोग्राम रॉयल्स के पूर्व मालिक मोहम्मद अब्दुल कयूम रशीद भी शामिल हैं. ये आरोप कथित मैच-फिक्सिंग से जुड़े हैं.

बीपीएल बांग्लादेश में खेली जाने वाली टी20 क्रिकेट लीग है, जिसके 12 संस्करण हो चुके हैं. 2026 में हुए अंतिम संस्करण में राजशाही वॉरियर्स चैंपियन बनी थी, जिन्होंने फाइनल में चटोग्राम रॉयल्स को हराया था.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को चटोग्राम रॉयल्स के पूर्व मालिक मोहम्मद अब्दुल कयूम रशीद और दरबार राजशाही के पूर्व टीम अधिकारी अमीन खान पर आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड के कई उल्लंघनों का आरोप लगाया. इनमें कथित मैच-फिक्सिंग, जांच में बाधा डालना और भ्रष्टाचार से जुड़ी कोशिशों की जानकारी न देना शामिल है.

बीसीबी ने अब्दुल कयूम रशीद और अमीन खान को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि ये दोनों अधिकारियों पर लगे आरोप बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 11वें और 12वें सीजन से जुड़े कथित भ्रष्ट आचरण की बीसीबी की इंटीग्रिटी यूनिट द्वारा की गई जांच के बाद लगाए गए हैं.

रशीद पर ये लगे आरोप
रिपोर्ट के अनुसार आखिरी संस्करण (2026) के दौरान चटोग्राम रॉयल्स के मालिक रहे रशीद पर आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड के तहत चार आरोप हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने मैच के परिणाम, उसके संचालन को फिक्स करने, कोशिश करने या गलत तरीके से प्रभावित करने का काम किया. उन पर लगे आर्टिकल 2.4.4 के तहत आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर भ्रष्टाचार से जुड़े काम के लिए मिले प्रस्ताव की जानकारी समय पर एंटी-करप्शन अधिकारी को नहीं दी. उन पर ये भी आरोप लगा कि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया. उन पर आरोप है कि उन्होंने फोरेंसिक जांच के लिए अपना मोबाइल भी नहीं दिया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here