NATIONAL : PM मोदी के जन्मदिन पर पप्पू यादव ने शेयर किया ये VIDEO, ‘…विवश हूं’

0
23

पप्पू यादव ने जो वीडियो शेयर किया है वो केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का है. दोनों नेता बाढ़ का सर्वेक्षण करते दिख रहे हैं. पप्पू यादव ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (गुरुवार) जन्मदिन है और बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता जोर-शोर से इसे उत्सव के रूप में मना रहे हैं. इस बीच सांसद पप्पू यादव ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए ‘मौन’ व्रत तोड़ा है.

पप्पू यादव ने जो वीडियो शेयर किया है वो बिहार में आई बाढ़ का है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते बुधवार (16 सितंबर, 2026) को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ बोट और ट्रैक्‍टर से सर्वेक्षण किया था. अब विपक्ष के नेता जमीनी दौरे को लेकर सवाल उठा रहे हैं. इसी क्रम में पप्पू यादव ने भी हमला किया है.

पप्पू यादव ने वीडियो शेयर करने के साथ ही लिखा है, “पिताजी की पुण्यतिथि है… उनके पुण्यस्मरण में आज किसी की आलोचना नहीं करना चाहता था पर बेशर्मी के विश्वगुरुओं का निर्लज्ज प्रहसन देख मौन तोड़ने को विवश हूं.”

पूर्णिया सांसद आगे लिखते हैं, “बिहार के CM और केंद्रीय मंत्री शिवराज जी का बाढ़ वीडियो फिल्मांकन एवं PM का बेशर्म बर्थडे… सेलिब्रेशन! जनता को जूता ढूंढना चाहिए!”

क्या बोले मुकेश सहनी?
उधर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए कहा, “वे सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे कर चुके हैं… कई महत्वपूर्ण राजनीतिक जिम्मेदारियां निभाई हैं… अब देश के लोगों की आकांक्षाएं और उम्मीदों का पूरा होना जरूरी है.”

बिहार में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों और दीप जलाने की अपील को लेकर भी सहनी ने सवाल उठाया. कहा कि राज्य में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं और कई परिवार बेघर हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि जिन लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है, वे दीप कहां जलाएंगे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here