NATIONAL : अमित शाह 4 अक्तूबर को तेलंगाना दौरे पर

0
32

VVहैदराबाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्तूबर को करीमनगर में एक मेडिकल कॉलेज के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे और तेलंगाना में अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने अमित शाह के दौरे से पहले करीमनगर स्थित प्रतिमा मेडिकल कॉलेज में तैयारियों का निरीक्षण किया।करीमनगर से लोकसभा सदस्य संजय कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि इस कॉलेज का उद्घाटन 25 साल पहले तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री एल.के. आडवाणी ने किया था।

उस समय अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे। अमित शाह प्रतिमा डीम्ड यूनिवर्सिटी के भवन की आधारशिला भी रखेंगे और बाद में छात्रों को संबोधित करेंगे।भाजपा सूत्रों के अनुसार, अमित शाह 3 अक्तूबर की रात हैदराबाद पहुंचेंगे। 4 अक्तूबर को वह मेदक में एक मिल्क चिलिंग सेंटर की आधारशिला रखेंगे और इसके बाद करीमनगर के लिए रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here