BOLLYWOOD : टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ी, MP5 SD6 गन से लैस कमांडो तैनात

0
97

Bollywood News : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं. वहीं पुलिस पूछताछ में इन आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपियों के निशाने पर कई बड़े सितारे थे. सलमान खान को भी शूटर्स अपना निशाना बनाना चाहते थे और उनकी घर की रेकी भी की गई थी हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देख शूटर्स ने अपना प्लान बदल दिया और फिर टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया. इस खुलासे के बाद अब सलमान की सिक्योरिटी में और इजाफा किया गया है.

सलमान खान की सुरक्षा और पुख्ता भी की गई

बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा का नए सिरे से आकलन करने के बाद मुंबई पुलिस के साथ कमांडो भी सुपरस्टार की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं. सलमान खान की सुरक्षा में अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवान शामिल किए गए हैं. इन सुरक्षाकर्मियों के पास MP5 SD6 सबमशीन गन है.

क्या है MP5 SD6 की खासियतें

बता दें कि सलमान खान की सुरक्षा में तैनात किए गए कमांडो के पास जर्मन कंपनी Heckler & Koch की प्रसिद्ध सबमशीन गन है. इसकी खासियत ये है कि ये 9×19 मिमी पैराबेलम कारतूस के लिए डिजाइन की गई है. इसमें इंटीग्रेटेड सप्रेसर की मदद से फायरिंग की आवाज और फ्लैश कम करने की व्यवस्था है. इसमें ऑटोमैटिक फायरिंग की क्षमता भी है. इतना ही नहीं इसमें 15 और 30 राउंड की मैगजीन के विकल्प हैं. इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन होने की वजह से ये नजदीकी सुरक्षा में उपयोगी है. गौरतलब है कि दुनिया की कई विशेष सुरक्षा और सैन्य इकाइयां MP5 सीरीज का इस्तेमाल करती हैं.

सलमान खान के घर की सुरक्षा भी अपग्रेड
सलमान खान के घर पर पहले भी बुलेटप्रूफ कांच लगाए गए थे. वहीं अब इन कांचों को अपग्रेड करने का काम जारी हो गया है. बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बॉलीवुड के बड़े सितारों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ी है. अब सलमान की सिक्योरिटी में और इजाफा किया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here