विज को नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली में BJP की बड़ी बैठक, CM सैनी, खट्टर और बड़ौली होंगे शामिल

0
130

हरियाणा के सीएम सैनी और अनिल विज में सब कुछ ठीक नहीं है। सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद अब दोनों नेताओं के बीच खटपट उजागर हो गई। अब सीएम नायब सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ बयानबाजी करने पर अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पार्टी ने उनसे 3 दिन में जवाब मांगा है। हालांकि अनिल विज हरियाणा में नहीं हैं।

उधर मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से अनिल विज के मामले में बात करेंगे। चर्चा है कि बड़ौली ने सैनी की सहमति के बाद ही विज को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, नायब सैनी, मनोहर लाल खट्‌टर और मोहन लाल बड़ौली शाम को होने वाली भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग में भी शामिल होंगे।

जानें नोटिस में क्या लिखा

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने विज को यह नोटिस भेजा है। इसमें कहा है कि ‘दिल्ली में चुनाव के दौरान इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा, यह जानते हुए आपने ये बयान दिए हैं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। आपसे अपेक्षा करते हैं कि 3 दिन में आप इस विषय पर लिखित स्पष्टीकरण दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here