मामूली बात पर हुआ विवाद, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मार दी गोली

0
115

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में  बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया था, यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ,अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिहोनिया थाना क्षेत्र में आने वाले सांगोली गांव की यह घटना है।

पुलिस तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है। युवक का नाम धर्मेंद्र सिंह तोमर था और युवक ट्रैक्टर चलाकर खेत पर सरसों काटने के लिए जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिससे युवक घायल हो गया था।

ग्रामीण घायल युवक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सरसों की तूरी के ठेके को लेकर यह विवाद हुआ था। रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक पर फायरिंग कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here