BOLLYWOOD : रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 9वें दिन ‘सुल्तान’ और ‘सालार’ को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

0
31

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुए है. ये फिल्म सॉलिड परफॉर्म कर रही है. हालांकि इसकी कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव भी बना हुआ है बावजूद इसके ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड भी छप्परफाड़ कमाई कर डाली है. हालांकि दूसरे शुक्रवार इसकी कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई लेकिन इस सुस्ती के बावजूद, रजनीकांत की यह एक्शन थ्रिलर ने एक बड़ा मील का पत्थर पार करने के साथ ही कई बड़ी फिल्मों को धूल भी चटा दी.

‘जेलर 2’ ने 9वें दिन दुनियाभर में कितना किया कलेक्शन?

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने अपनी रिलीज के 9वें दिन 14.50 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही, फिल्म की कुल बॉक्स ऑफिस नेट कमाई 348.85 करोड़ तक पहुंच गई है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 408.55 करोड़ रुपये हुआ है.

वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 5.00 करोड़ की कमाई की, जिससे अब तक वहां इसकी कुल ग्रॉस कमाई 219.50 करोड़ हो गई है. इसके साथ ही, फिल्म की दुनियाभर में कुल ग्रॉस कमाई 628.05 करोड़ तक पहुंच गई है.

‘जेलर 2’ ने दुनियाभर में इन बड़ी फिल्मों को दी मात

‘जेलर 2’ ने रिलीज के 9 दिनो में 628.05 करोड़ की कमाई कर वर्ल्डवाइड टॉप 20 इंडियन फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर ली है. बता दें कि इसने सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ को मात देकर लिस्ट में 20वीं पोजिशन हासिल की है. 2016 में आई ‘सुल्तान’ ने दुनिया भर में 623 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसे ‘जेलर 2’ ने अब पीछे छोड़ दिया है. रजनीकांत की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने हाल ही में आई अन्य हिट फिल्मों, जैसे ‘सालार’ (617 करोड़ रुपये) और ‘सैयारा’ (578 करोड़ रुपये) की कुल कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है.

वर्ल्डवाइड तमिल की बनी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

‘जेलर 2’ वर्ल्डवाइड अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म भी बन गई है. गुरुवार को इसने अपने ही पहले भाग ‘जेलर’ (604 करोड़) और विजय की फिल्म ‘लियो’ (605 करोड़) को पीछे छोड़ दिया. अब इसकी नजर शंकर की फिल्म ‘2.0’ के ऑल-टाइम रिकॉर्ड पर है. रजनीकांत और अक्षय कुमार की मुख्य भूमिकाओं वाली 2018 की इस फिल्म ने दुनिया भर में .691 करोड़ की कमाई की थी.

‘जेलर 2’ के बारे में

‘जेलर 2’ को नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखा और निर्देशित किया है, और इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस किया है. यह ‘जेलर’ (2023) का सीक्वल है. फिल्म में रजनीकांत, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक ने अपने पिछले किरदारों को दोहराया है. जबकि एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और विद्या बालन भी इस फिल्म की कास्ट में शामिल हुए हैं. वहीं मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ ने फिल्म में खास कैमियो किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here