लगान’, ‘गजनी’, ‘छत्रपति’ और ‘वीरम’ समेत कई ब्लॉकबस्टर और चर्चित फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता प्रदीप रावत के निधन की दुखद खबर आई है। अभिनेता प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ ने बातचीत में उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हां, यह खबर सही है… उनका कुछ घंटे पहले निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के भिवंडी इलाके के अस्पताल में अंतिम सांस ली’।
बुधवार दोपहर अभिनेता प्रदीप रावत का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ‘चार साल पहले उन्हें कैंसर हुआ था’
अभिनेता प्रदीप रावत कैंसर से जंग हार गए। आज 04 अगस्त को 74 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। अभिनेता के मैनेजर के मुताबिक, उन्हें चार साल पहले उन्हें कैंसर हुआ था। उन्होंने कहा, ‘करीब चार साल पहले उन्हें कैंसर हुआ था, लेकिन उन्होंने उस बीमारी को मात दे दी थी। करीब डेढ़ महीने पहले कैंसर फिर से लौट आया’।

अस्पताल में भर्ती थे अभिनेता
करीब डेढ़ महीने पहले अभिनेता प्रदीप को फिर कैंसर का पता चला। इसके बाद से वे लगातार अस्पताल में भर्ती थे। उनका उपचार जारी थी। प्लेटलेट्स बहुत तेजी से गिर गए। इसके अलावा उन्हें बुखार भी भी हो गया था। सिद्धार्थ ने आगे कहा, ‘अचानक उनके प्लेटलेट्स बहुत तेजी से गिर गए। इसी बीच उन्हें वायरल फीवर भी हो गया था। यही वजह रही कि उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार उन्हें बचाया नहीं जा सका’।
‘कोकिलाबेन अस्पताल से भिवंडी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था’
सिद्धार्थ के मुताबिक, ‘पहले उनका इलाज करीब तीन सप्ताह तक कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था। इसके बाद उन्हें बांद्रा के एक कैंसर विशेषज्ञ अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फिलहाल मुझे उस अस्पताल का नाम याद नहीं है, लेकिन पिछले करीब 10 दिनों से उनका इलाज वहीं चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली’।


