Bollywood : ‘रामायण’ के राम से कम पढ़ी-लिखी नहीं हैं सीता, कभी बैकग्राउंड आर्टिस्ट का किया था काम, सालों बाद मिली पहचान

0
223

साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगी. हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज हुए फिल्म के टीजर में उनकी झलक देखने को मिली. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘रामायण’ के टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. फिल्म में वो भगवान श्रीराम का रोल निभा रहे हैं. रणबीर की सौम्यता देख हर कोई अब इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है. एक्ट्रेस साई पल्लवी फिल्म में माता सीता की भूमिका में हैं. टीजर में उनकी भी छोटी-सी झलक देखने को मिली. आइए इस बीच जानते हैं कि ‘रामायण’ की सीता यानी साई पल्लवी कितनी पढ़ी-लिखी हैं.

साई पल्लवी का जन्म 9 मई, 1992 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक बडगा परिवार में हुआ था. एक्ट्रेस ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोयंबटूर के एविला कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाया और साल 2016 में जॉर्जिया की त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. हालांकि, एक्टिंग में रुचि होने के कारण उन्होंने तमिल सिनेमा में कदम रखा.

उधर, रणबीर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क की स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से फिल्म मेकिंग और एक्टिंग की बारीकियां सीखीं. साई पल्लवी ने बिना क्रेडिट मिले बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया. वह कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट और जूनियर आर्टिस्ट्स के तौर पर काम कर चुकी हैं, जिनका उन्हें क्रेडिट तक नहीं मिला. पल्लवी को असली पहचान साल 2015 में आई मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ में ‘मलार’ के किरदार से मिली. इसके बाद पल्लवी ने अपने दमदार अभिनय से कई फिल्मों में जान फूंकी, जिनमें ‘काली’ (2016), ‘मिडिल क्लास अब्बाई’ (2017), ‘मारी 2’ (2018), ‘पावा कढ़ाइगल’ (2020), ‘लव स्टोरी’ (2021), ‘श्याम सिंघा रॉय’ (2021), ‘गार्गी’ (2022), ‘अमरन’ (2024) और ‘थंडेल’ (2025) शामिल हैं.

साउथ सिनेमा में अपनी अदाकारी का दमखम दिखाने के बाद अब पल्लवी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. वो जल्द ही आमिर खान द्वारा निर्मित फिल्म ‘एक दिन’ में नजर आएंगी. इस फिल्म के हीरो जुनैद खान हैं. सुनील पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके बाद पल्लवी बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में दिखाई देंगी. वो ‘रामायण: पार्ट 2’ का भी हिस्सा हैं. इतना ही नहीं, पल्लवी के पास धनुष की ‘D55’ भी है. इस फिल्म पर काम पहले ही शुरु हो चुका है. इसके अलावा पल्लवी के खाते से मणिरत्नम की अनटाइटल फिल्म भी जुड़ी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here