BUSINESS : क्यों टली 3 दिन की बैंक हड़ताल, 5-डे बैंकिंग पर आधी रात आया फैसला; जानिए नया अपडेट

0
35

बैंक हड़ताल टल गई है, जिससे देशभर के बैंक कस्टमर्स को राहत मिली है. 5-डे बैंकिंग समेत अन्य मांगों पर सहमति बनी है. जानिए महीने के आखिरी तीन दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद?

देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है. यह हड़ताल रविवार देर रात करीब 9:30 बजे बैंक यूनियनों (UFBU) और इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) की बैठक के बाद टली. बैठक में बैंक यूनियनों की मांगों पर सहमति बनी और भरोसा दिया गया.

आखिरी वक्त में क्यों टली हड़ताल?
यूनियनों की सबसे बड़ी और पुरानी मांग है ‘5-डे बैंकिंग’, यानी हर शनिवार को बैंकों में छुट्टी दी जाए. अभी बैंकों में सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी रहती है.

बैठक में तय हुआ कि बाकी बचे शनिवारों को भी छुट्टी घोषित करने के लिए IBA और यूनियनों की एक कमेटी बनेगी. यह कमेटी ग्राहकों और बैंकों दोनों का ध्यान रखते हुए सही हल निकालेगी. बता दें कि 5-डे बैंकिंग की मांग मार्च 2024 के समझौते में भी शामिल थी, जिस पर फैसला अटका हुआ था.

बाकी मांगों पर भी होगी बात
स्केल-IV और उससे ऊपर के अफसरों के लिए ‘परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव’ (PLI) स्कीम पर भी बातचीत शुरू होगी. यूनियनें चाहती हैं कि सरकार को भेजने से पहले उनकी आपत्तियां दूर की जाएं. इसके अलावा पुराने पेंडिंग मुद्दों पर भी आगे बातचीत जारी रहेगी.

क्या आज 28 सितंबर को खुलेंगे बैंक?
हाँ, आज सोमवार 28 सितंबर से बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा. यह हड़ताल छमाही क्लोजिंग के समय हो रही थी, जिससे लोगों के पैसों के लेन-देन में भारी दिक्कत आ सकती थी. हड़ताल की वजह से कई बैंकों ने रविवार को भी शाखाएं खोली थीं ताकि लोग जरूरी काम निपटा सकें. अब हड़ताल टलने के बाद 28 से 30 सितंबर तक सारे काम सामान्य रूप से चलेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here