BUSINESS : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के IPO से ग्रे मार्केट में मची हलचल, जानिए लेटेस्ट GMP से लिस्टिंग डेट तक

0
11

NSE IPO Latest GMP: सेबी से DRHP की मंजूरी मिलते ही NSE IPO का GMP ₹282 के पार पहुंच गया है। क्या 15 सितंबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू? पढ़ें प्राइस बैंड और लिस्टिंग डेट की पूरी डिटेल।

NSE IPO Buzz GMP: देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE के IPO का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। सेबी ने इसके DRHP को मंजूरी देते हुए ऑब्जर्वेशन लेटर जारी कर दिया है। सेबी के लेटर जारी करते ही ग्रे मार्केट में तहलका मच गया और इसका जीएमपी अभी से बढ़ने लगा है। Investorgain.com पर NSE के आईपीओ का जीएमपी इस समय 282 के पार चला गया है। ये जीएमपी इस बात का संकेत दे रहा है कि निवेशकों को इस आईपीओं में बंपर मुनाफा हो सकता है।

कब होगी NSE के आईपीओ की लिस्टिंग?
एनएसई का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा। इसमें मौजूदा शेयरधारक करीब छह प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर 14.89 करोड़ शेयर बेचेंगे। ओएफएस होने की वजह से इससे जुटाई गई राशि एनएसई को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाले मौजूदा निवेशकों को मिलेगी। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एनएसई अगले सप्ताह आईपीओ के लिए मूल्य दायरा और अन्य प्रमुख विवरण घोषित कर सकता है। इस निर्गम के 15 सितंबर को खुलने और 24-25 सितंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | सोमवार को निफ्टी की अग्निपरीक्षा! 23,800 का लेवल तय करेगा अगली चाल
2010 से अब तक देश के सबसे बड़े IPOs की लिस्ट
कंपनी IPO का साल IPO का आकार
Jio Platforms प्रस्तावित करीब ₹37,700 करोड़
NSE 2026 करीब ₹30,000 करोड़
Hyundai Motor India 2024 ₹27,858.75 करोड़
LIC 2022 ₹20,557.23 करोड़
Paytm 2021 ₹18,300 करोड़
Tata Capital 2025 ₹15,511.87 करोड़
Coal India 2010 ₹15,200 करोड़
करीब एक दशक की नियामकीय अड़चनों के बाद आने वाला यह आईपीओ एनएसई को बाजार पूंजीकरण के लिहाज से भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, करीब 30,000 करोड़ रुपये के आईपीओ से एनएसई का बाजार पूंजीकरण पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।

देश के प्रमुख शेयर बाजार का संचालन करने वाली कंपनी एनएसई ने इस साल 17 जून को सेबी के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे। मसौदा दस्तावेज के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आईपीओ में 2.48 करोड़ तक शेयर बेचेगा, जबकि एमएस स्ट्रैटेजिक (मॉरीशस) लिमिटेड 1.60 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी।एसबीआई की एनएसई में 3.23 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि उसकी अनुषंगी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स के पास 4.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की एक्सचेंज में 4.44 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

हालांकि, एनएसई की सबसे बड़ी शेयरधारक कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपनी 10.72 प्रतिशत हिस्सेदारी में से कोई भी शेयर नहीं बेचेगी।एनएसई के निदेशक मंडल ने इस साल छह फरवरी को आईपीओ लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इससे पहले एक्सचेंज को सेबी से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिल गया था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here