BUSINESS : Zepto Blinkit से घर का राशन मंगाते हैं? इस नए कार्ड से हर महीने बचेंगे 1000

0
17

अगर आप भी Blinkit, Zepto जैसे प्लेटफॉर्म से हर महीने राशन मंगाते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. Federal Bank और Paisabazaar के नए क्रेडिट कार्ड पर चुनिंदा ग्रॉसरी खरीदारी पर 7.5% तक कैशबैक मिलेगा.

Paisabazaar Paisaback Credit Card Offers 7.5 Percent Cashback On Grocery Shopping Zepto Blinkit से घर का राशन मंगाते हैं? इस नए
अगर आप हर महीने घर का राशन ऑनलाइन मंगाते हैं और इसके लिए Blinkit, Zepto या दूसरे क्विक-कॉमर्स जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपके लिए एक नया क्रेडिट कार्ड काम की है. Federal Bank और Paisabazaar ने एक ऐसा क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है, जिसमें चुनिंदा किराने की खरीदारी पर 7.5% तक कैशबैक दिया जा रहा है.

Paisabazaar Paisaback Credit Card नाम से लॉन्च यह कार्ड RuPay नेटवर्क पर उपलब्ध है. इस कार्ड की सबसे खास बात यह है कि इसका फायदा सिर्फ ऑनलाइन ग्रॉसरी ऑर्डर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दूसरे खर्चों पर भी कैशबैक का फायदा मिलता है.

किराने के सामान पर मिलेगा 7.5% कैशबैक

इस कार्ड का सबसे बड़ा फायदा रोजमर्रा की ग्रॉसरी खरीदारी पर मिलने वाला कैशबैक है. इस कार्ड से ऑनलाइन या ऑफलाइन योग्य ट्रांजैक्शन पर 7.5% कैशबैक मिल सकता है. कैशबैक के लिए शामिल कुछ चुनिंदा प्लेटफॉर्म और स्टोर हैं.

ब्रिक्स समिट 2026: क्या दिल्ली-NCR में बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

ब्लिंकइट (Blinkit)

ज़ेप्टो (Zepto)
स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart)
बिगबास्केट (BigBasket)
डीमार्ट (DMart)
रिलायंस फ्रेश (Reliance Fresh)
स्टार बाजार (Star Bazaar)
प्रकृति की टोकरी (Nature’s Basket)
हालांकि, इस किराने की खरीदारी पर अधिकतम 1,000 रुपये प्रति महीने तक कैशबैक मिल सकता है. यानी 7.5% कैशबैक की दर होने के बावजूद आप हर महीने इससे ज्यादा कैशबैक नहीं कमा पाएंगे.

सिर्फ ग्रॉसरी ही नहीं, इन खर्चों पर भी मिलेगा फायदा

योग्य POS और ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन पर 1% कैशबैक मिल सकता है.
2,000 रुपये से अधिक के कुछ योग्य UPI ट्रांजैक्शन पर 0.5% कैशबैक दिया जाता है.
UPI कैशबैक में ग्रॉसरी, फ्यूल और ट्रैवल जैसी कुछ कैटेगरी शामिल नहीं हैं.
हर बिलिंग साइकिल में 100 रुपये तक के फ्यूल सरचार्ज की छूट मिल सकती है.
कैशबैक ग्राहक के खाते में Cash Points के रूप में जमा होगा.
कार्ड लेने पर कितना लगेगा चार्ज?

Paisabazaar Paisaback Credit Card के लिए जॉइनिंग फीस और सालाना फीस दोनों 500-500 रुपये हैं. हालांकि, अगर आप एक साल में कम से कम 1.5 लाख रुपये या उससे ज्यादा खर्च करता है, तो ऐसे में आपका सालाना फीस माफ की जा सकती है.

सबसे जारूरी बात यह कि कार्ड लेने से पहले यह जरूर ध्यान दें कि आपका सालाना खर्च इस सीमा तक पहुंचता है या नहीं और उस खर्च में कौन-कौन से ट्रांजैक्शन गिने जाएंगे.

उदहराण के तौर पर अगर आप हर महीने करीब 10,000 रुपये की योग्य किराना खरीदते हैं, तो 7.5% कैशबैक की दर के हिसाब से आपको करीब 750 रुपये का कैशबैक मिल सकता है. वहीं, अगर आप 13,333 रुपये की योग्य खरीदारी करते हैं तो इसपर 1,000 रुपये की अधिकतम मासिक कैशबैक सीमा पूरी हो सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here