BUSINESS : जून में GST कलेक्शन में 14% का बंपर उछाल, सरकार की जेब में आए ₹1.95 लाख करोड़…..

0
38

जून में GST कलेक्शन में 14% का बंपर उछाल, सरकार की जेब में आए ₹1.95 लाख करोड़GST collection in June 2026: टैक्स कलेक्शन के मामले में महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक देश के टॉप राज्यों में रहे.

GST Collection June 2026: देश की अर्थव्यवस्था और टैक्स कलेक्शन के मोर्चे पर आज बुधवार को एक बेहद शानदार खबर आई है. जून के महीने में देश का GST कलेक्शन 13.9% यानी करीब 14 फीसदी की धमाकेदार बढ़त के साथ ₹1.95 लाख करोड़ पर पहुंच गया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश के भीतर होने वाले व्यापार और विदेशों से होने वाले आयात (Import) दोनों में आई मजबूती की वजह से टैक्स कलेक्शन में यह बड़ा उछाल देखने को मिला है.

घरेलू बिजनेस और इंपोर्ट से हुई ताबड़तोड़ कमाई
इस बार जून के कलेक्शन में सबसे बड़ी छलांग विदेशों से आने वाले सामान यानी आयात से मिलने वाले टैक्स में देखी गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इंपोर्ट से मिलने होने रेवेन्यू 34.6 प्रतिशत बढ़कर ₹60,038 करोड़ पर पहुंच गया है.वहीं, देश के भीतर होने वाले घरेलू ट्रांजैक्शन से ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 6.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ लगभग ₹1.35 लाख करोड़ रहा है.

रिफंड के बाद भी सरकार की जेब रही भारी
सरकार ने जून के महीने में व्यापारियों और कंपनियों का कुल रिफंड भी तेजी से निपटाया है, जो पिछले साल के मुकाबले 29.1 प्रतिशत बढ़कर ₹32,436 करोड़ रहा. राहत की बात यह है कि इस भारी-भरकम रिफंड को वापस लौटाने के बाद भी सरकार का नेट जीएसटी कलेक्शन जून में 11.2 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ के साथ ₹1.62 लाख करोड़ से अधिक दर्ज किया गया है.

वहीं, अगर पूरे वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) की बात करें, तो कुल सकल जीएसटी कलेक्शन 8.4% की बढ़त के साथ ₹6,31,699 करोड़ पर पहुंच गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here