आज Lucknow आएंगे रक्षामंत्री Rajnath Singh; 29 अप्रैल को दाखिल करेंगे नामांकन पत्र

0
30

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आएंगे। वह आज रात 10:00 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे। इसके बाद कल यानी 29 अप्रैल को लखनऊ लोकसभा सीट के लिए राजनाथ सिंह नामांकन करेंगे। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल यानी सोमवार को सुबह 10ः00 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। 12:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन दाखिल करेंगे। सोमवार को पांच कालिदास मार्ग से हजरतगंज स्थित पार्टी मुख्यालय होते हुए कलेक्ट्रेट तक नामांकन जुलूस निकलेगा। इसे देखते हुए कई मार्गों पर यातायात बदला रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here