धनबाद : भांजे का आया मामी पर दिल, दोनों ने रचाई शादी

0
38

पाटन प्रखंड के पकरी गांव में अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला को अपने ही भांजे से प्यार हो गया। जब महिला के पति ने दोनों को एक साथ कमरे में पकड़ा, तो उन दोनों की शादी करवा दी। शादी के बाद भांजा अपनी पत्नी को अपने घर ले गया।मामला पाटन थाना क्षेत्र के पकरी गांव का है। पकरी गांव के सुबई भुइयां की शादी छह साल पहले मनातू थाना अंतर्गत बिहरा गांव के रीता कुमारी से हुई थी।

उसका भांजा लेस्लीगंज थाना के ओरिया गांव का प्रिंस कुमार अपने मामा के यहां पकरी गांव में रहता था। यहां रहने के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। सुबई भुइयां ने अपनी पत्नी रीता कुमारी को भांजे प्रिंस कुमार से नाजायज संबंध बनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने दोनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद गांव-समाज, परिवार के सदस्य जुटे। पंचायती हुई, लेकिन ना तो मामी भांजे को छोड़ने के लिए तैयार हुई और ना ही भांजा मामी को छोड़ने के लिए राजी हुआ।इसके बाद पंचायती में दोनों के नाजायज संबंध को जायज बनाने के लिए शादी करने पर सहमति बनी। इस पर सुबई भुइयां ने अधूरे मन से सहमति प्रदान की।बुधवार को डिहरिया गांव के यज्ञ मंडप में भांजा प्रिंस कुमार ने अपने मामी रीता कुमारी से विधिवत शादी कर अवैध संबंध को वैध कर दिया।

उसने समाज के लोगों के समक्ष मामी के मांग में सिंदूर भरा। दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर साथ रहने का वचन निभाने की कसम खाई।इसके बाद वह मामी रुपी पत्नी को ओरिया अवस्थित अपने घर ले गया। प्रिंस कुमार ने कहा कि वह एक साल से अपनी मामी से रिलेशनशिप में था। इसकी जानकारी उसके मामा को हो गई थी। उसने सभी की सहमति से अपने मामी से शादी कर ली। इस शादी से वह बहुत खुश है और अब वह अपनी पत्नी संग अपने गांव में रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here