ENTERTAINMENT : थलपति विजय की लास्ट फिल्म से भिड़ेगी, बेटे की डेब्यू फिल्म? या ‘जन नायगन’ को मिलेगा खुला मैदान!

0
182

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है. टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स और ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूटर्स ने 24 जुलाई की रिलीज डेट के साथ इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. मगर इस डेट से विजय के बेटे की पहली फिल्म ‘सिग्मा’ खतरे में आ गई है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन इस साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी. मगर CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के पंगे में फंसने के कारण ये फिल्म अटक गई थी.

अब ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार है और मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले ही टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स और कई थिएटर्स ने 24 जुलाई की रिलीज डेट के साथ एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. लेकिन इस रिलीज डेट के साथ एक पंगा ये है कि विजय की फिल्म उनके ही बेटे, जेसन संजय की पहली फिल्म के लिए मुसीबत बन सकती है.

विजय की फिल्म को कुछ बदलावों के साथ CBFC ने ‘A’ रेटिंग के साथ सर्टिफिकेट दे दिया है, जिससे इसकी रिलीज का रास्ता साफ हो गया है. सर्टिफिकेट मिलने के बाद मेकर्स ने अभी तक जन नायकन की ऑफिशियल रिलीज डेट नहीं अनाउंस की है. लेकिन यूके और कई ओवरसीज मार्केट में फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 24 जुलाई अनाउंस कर दी है और एडवांस बुकिंग लेनी शुरू कर दी है.

इंडिया में टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म डिस्ट्रिक्ट ने भी हाल ही में जन नायकन की डेट 24 जुलाई अनाउंस कर दी है. ऑफिशियल हैंडल से डेट अनाउंस करने की पोस्ट में डिस्ट्रिक्ट ने लिखा, ‘डिस्ट्रिक्ट जल्द ही इसके टिकट लॉन्च करने वाला है, जुड़े रहें, रिमाइंडर सेट कर लें.’ सोशल मीडिया पर एक कयास ये भी लगाया जा रहा है कि जन नायकन 23 जुलाई की शाम को पेड प्रीमियर्स के साथ रिलीज हो सकती है.

कैसे बेटे की फिल्म के लिए खतरा बनी विजय की फिल्म?
विजय के बेटे जेसन संजय कई पॉपुलर स्टारकिड्स की तरह एक्टिंग न चुनकर, बतौर डायरेक्टर फिल्मों में एंट्री लेने जा रहे हैं. उन्होंने यंग तमिल स्टार संदीप किशन को लीड रोल में लेकर फिल्म सिग्मा बनाई है, जिसकी रिलीज डेट काफी पहले ही 31 जुलाई अनाउंस कर दी गई थी.

इधर विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते वक्त, उनकी पत्नी और बेटे का मौजूद न रहना इन अफवाहों की वजह बना कि इस पिता-पुत्र के रिश्ते में कुछ तनाव है. इस बीच अगर विजय की जन नायकन एक हफ्ते पहले थिएटर्स में पहुंचकर, उनके बेटे की फिल्म सिग्मा को नुकसान पहुंचा सकती है. एक तो जन नायकन, राजनीति में बड़ी जगह बना चुके विजय की आखिरी फिल्म है, ऊपर से इसकी रिलीज रुकना और लंबे समय बाद अब फाइनली रिलीज होना तमिल सिनेमा फैंस के लिए एक इवेंट बन चुका है.

ऐसे में जन नायकन बहुत बड़ी फिल्म बन चुकी है. 31 जुलाई को आ रही सिग्मा का बॉक्स ऑफिस पर जगह बना पाना इस फिल्म के लिए मुश्किल है. चर्चाएं ये भी हैं कि जेसन संजय की फिल्म सिग्मा के मेकर्स इसे अगस्त के लिए टालने पर विचार कर रहे हैं. इससे विजय को बड़े पर्दे पर उनका फाइनल ‘बिग-स्क्रीन’ मोमेंट सेलिब्रेट करने का मौका मिल जाएगा.

हालांकि, दोनों फिल्मों की टीम की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. लेकिन इतना तय है कि विजय की इतनी बड़ी फिल्म के सामने पड़ने वाली किसी भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना बहुत मुश्किल होगा. इसलिए फैंस बहुत जिज्ञासा के साथ इसपर नजरें लगाए बैठे हैं कि सिग्मा और जन नायकन में से कोई अपनी डेट बदलता है या इस महीने के अंत में जनता को बॉक्स ऑफिस पर बाप-बेटे का क्लैश देखने को मिलेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here