ENTERTAINMENT : ‘जो अपने पति की मारने की…’, सुनीता आहूजा को लेकर कोमल रानी का शॉकिंग दावा, गोविंदा संग है डेटिंग की चर्चा

0
12

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा लंबे समय से पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर को लेकर सुनीता आहूजा ने कई बार शॉकिंग खुलासे किए हैं कि उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहे हैं. उन्होंने सालों से गोविंदा से अलग रहने की बात भी कही थी. इसी बीच एक्टर का नाम एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ जुड़ा है. दोनों कई बार साथ में स्पॉट भी किए जाते रहे. हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करने के दौरान दोनों साथ में दिखे, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ लिया. ऐसे में अब पहली बार कोमल रानी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी.

दरअसल, बीते दिन ही सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो कोमल और गोविंदा के लालबागचा राजा वाले फोटोज पर रिएक्शन दिया था और कहा था, ‘मेरा घर टूट रहा है बिना की वजह के.’ इस पर कोमल रानी ने पोस्ट शेयर कर प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता.’

कोमल रानी ने अपनी पोस्ट में शॉकिंग दावा भी किया और कहा कि सुनीता, गोविंदा को सालों से मारने की कोशिश कर रही हैं. कोमल लिखती हैं, ‘जो औरत अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगती. जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो उसे कोई और नहीं तोड़ सकता. ‘

कोमल आगे लिखती हैं, ‘अपने देश में लोग इतने भी बेवकूफ नहीं हैं कि किसी के कहने पर कि कौआ तुम्हारा कान ले गया है, वो कौए के पीछे भागने लगें. मुझे समझ नहीं आता कि कोई महिला किस तरह के दर्द से गुजर रही है, जहां उसे ठीक करने की कोशिश करने के बजाय उसे सबके सामने दिखाने में ही मजा आ रहा है. क्या सच में दर्द है या फिर सोच समझकर रची गई कोई साजिश है?’

गोविंदा को बर्बाद करने में सुनीता का हाथ?

इसके साथ ही कोमल रानी ने पोस्ट में और भी शॉकिंग दावे किए और सुनीता पर बिना नाम लिए निशाना साधा. वो लिखती हैं, ‘किसी आदमी को मानसिक रूप से परेशान करना, उसे काम ना करने देना, घर बैठने और बर्बाद होने के लिए मजबूर करना, उसे पूरी तरह अलग-थलग कर देना और उसे मौत के कगार पर पहुंचा देना. मुझे नहीं लगता कि कोई अच्छी और समर्पित पत्नी अपने पति के साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकती है.’

यह भी पढ़ें: The Paradise ने दो दिन में बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर तेलुगु फिल्म

कोमल अंत में सवाल करते हुए लिखती हैं, ‘क्या ऐसी औरतें मानसिक रूप से बीमार होती हैं या वो बस अपनी भलाई के लिए जरूरत से ज्यादा चालाक होती हैं और उन्हें अच्छी तरह पता होता है कि जो काम वो बंद दरवाजों के पीछे नहीं कर पाईं, उसे वो सबके सामने आकर लोगों की सहानुभूकि हासिल करके कर सकती हैं? अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए मेरा नाम इस्तेमाल करना बंद करो. भगवान हर भले आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए.’

गोविंदा और कोमल रानी के अफेयर रूमर्स के बारे में

बहरहाल, अगर गोविंदा और कोमल रानी के अफेयर रूमर्स के बारे में बात की जाए तो इस पूरे साल दोनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे हैं. दोनों के अफेयर की खबरें तब और तेज हो गईं जब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. वो दो बार एयरपोर्ट पर नजर आए और पोज भी दिया. इसके बाद गणेश उत्सव के बीच रूमर्स कपल को लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए साथ में स्पॉट किया गया.

इस पर गोविंदा ने ANI से बातचीत में चुप्पी तोड़ी थी और कहा था, ‘अगर मेरा कोमल रानी से अफेयर भी है तो ये लोगों का विषय नहीं है. मैं काम कर रहा हूं. मैं प्रोफेशनल रिलेशनशिप को मेंटेन कर रहा हूं. इसमें लोग सोच रहे हैं कि मैं काम ना कर पाऊं. मुझे डरा रहे हैं. ताकि मुझे फाइनेंसर ना मिले. सब क्राइम को उकसा रहे हैं और मेरे खिलाफ सब प्लानिंग के साथ हो रहा है और आगे भी होगा’ आपको बता दें कि गोविंदा और कोमल रानी फिल्म ‘रूपा’ में नजर आने वाले हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here