ENTERTAINMENT : राम चरण की कलाई से निकाली गई रॉड, 8-10 दिन चलेगी फिजियोथेरेपी

0
11

Ram Charan Health Updates: राम चरण की हेल्थ को लेकर अपडेट सामने आया है. ‘पेद्दी’ के समय उनकी कलाई में आई चोट के बाद सर्जरी करके रॉड लगा दी गई थी, जिसे अब निकाल दिया गया है.

साउथ एक्टर राम चरण को फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग के समय कुश्ती वाले सीक्वेंस के दौरान चोट आई थी, जिसकी वजह से उनकी कलाई की सर्जरी करानी पड़ी थी और इसमें रॉड लगाई गई थी. इसी के साथ ही अब एक्टर की हेल्थ को लेकर नया अपडेट सामने आया है कि उनकी कलाई से रॉड को निकाल दिया गया है और अब उनकी 8-10 दिनों तक सर्जरी कराई जाएगी.

डेक्कन क्रोनिकल में छपी रिपोर्ट में राण चरण की सर्जरी को लेकर अपडेट शेयर किया गया है. इसमें बताया गया है कि डॉ परवीन की गाइडेंस में डॉ राजेशकरन और डॉ सभापति ने सारा प्रेसिजर किया. दरअसल, बुची बाबू सना की फिल्म ‘पेद्दी’ के लिए एक सीन की शूटिंग में एक्टर को स्पोर्ट्स से जुड़ी ‘ट्रायंगुलर फाइब्रोकार्टिलेज कॉम्प्लेक्स’ (TFCC) में चोट आ गई थी. शुरुआत में बिना सर्जरी के उनका ट्रीटमेंट किया गया. लेकिन वो ठीक नहीं हुआ तो जुलाई में उनकी सर्जरी की गई.

इसके साथ ही अब राम चरण को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि एक्टर की कलाई से रॉड्स और कास्ट को निकाल दिया गया है, जिसके बाद अब वो रिकवरी के अगले फेज में एंट्री कर चुके हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि राम चरण की कलाई से रॉड्स निकलने के बाद अब उनकी 8-10 हफ्तों तक फिजियोथेरेपी की जाएगी.

वहीं, राम चरण के काम पर लौटने को लेकर कहा जा रहा है कि वो पूरी तरह ठीक होने के बाद ही काम पर लौटेंगे. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि वो नवंबर महीने के बाद ही अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर सकेंगे.

राम चरण की आंखों में भी आई थी चोट

इतना ही नहीं, राम चरण के केवल कलाई में ही चोट नहीं आई थी. ‘पेद्दी’ की शूटिंग के दौरान एक्टर की पलकों पर चोट आई थी और उन्हें एक छोटी सी मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था. उस समय उनके पिता चिरंजीवी ने राम का इलाज करने वाले डॉक्टर का शुक्रिया भी अदा किया किया था.

गौरतलब है कि बुची बाबू सना की फिल्म ‘पेद्दी’ एक एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी, जिसमें राम चरण ने कई रोल प्ले किए थे. क्रिकेट के मैदा से लेकर अखाड़े और मैथरन तक में राम चरण का रोल दिखाया गया था. इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर भी अहम रोल में थीं.

राम चरण का प्रोफेशनल फ्रंट

इसके साथ ही राम चरण के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो ‘रंगस्थलम’ के बाद एक बार फिर से सुकुमार के साथ काम करते हुए नजर आने वाले हैं. दोनों बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. वो अनटाइटल्ड फिल्म RC17 में नजर वाले हैं. आखिरी रिलीज एक्टर की ‘पेद्दी’ ही है, जो 2026 की तेलुगु की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here