‘रामायणम्’ फिल्म का गाना ‘जय जय राम’ हाल ही में रिलीज किया गया. अब इसकी रिकॉर्डिंग का एक किस्सा सामने आया है. खबरें हैं कि अरिजीत सिंह ने इसके लिए 200 से ज्यादा टेक लिए थे.
इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायणम्’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज के साथ ही हिट हो चुका है. मेकर्स ने इसे गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज किया. इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. अब गाने के रिकॉर्डिंग को लेकर बहुत ही दिलचस्प खबर आई है.
खबरें हैं कि अरिजीत सिंह इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान 200 से ज्यादा टेक लिए. इस दौरान वो इतने खो गए थे कि एक के बाद एक टेक देते रहे और इसे देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए थे.

सूत्रों के मुताबिक, ‘अरिजीत सिंह ने इस गाने की रिकॉर्डिंग के समय इसमें इस कदर डूब गए थे कि उन्हें रिकॉर्ड करते समय कुल 200 से ज़्यादा बार टेक लेने पड़े.’
रामायणम्’ के ‘जय जय राम’ के लिए अरिजीत सिंह ने दिए 200 टेक, सामने आया चौंकाने वाला किस्सा
सोर्स ने यह किस्सा साझा करते हुए बताया, ‘उन्होंने गाने के हर एक टेक के समय उसके भाव को महसूस किया और उस भावना में वे इतने खो गए कि वह उससे बहार निकलना नहीं चाह रहे थे. आखिर में, उन्होंने गाने में खुद को डुबाते हुए तकनीकी बारीकियों के बारे में सोचना छोड़ दिया.’
आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने इस गाने के बोल लिखें हैं और ए.आर. रहमान ने इसे कंपोज़ किया है.
रिलीज के तीन दिन में ही इस गाने को अब तक 36 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
रहमान का यह भक्ति से भरा ट्रैक भगवान राम का जश्न मनाने के साथ देश के तीन जाने माने म्यूजिकल आवाजों को एक साथ लाता है. मेकर्स ने इस गाने को रामायणम् के ट्रेलर को दुनिया भर से मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद रिलीज़ किया है.
‘रामायणम्’ के कास्ट की बात करें तो इसमें राम के रोल में रणबीर कपूर नज़र आएंगे. वहीं, रावण का किरदार साउथ सुपरस्टार यश ने किया है.
सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी दिखेंगी. हनुमान के रोल में सनी देओल, कैकयी के रोल में लारा दत्ता, शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह और लक्ष्मण के रोल में रवि दूबे हैं.
‘रामायणम्’ को नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्ट किया गया है. नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने आठ बार अकादमी अवॉर्ड जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. भारत को छोड़कर दुनियाभर में सोनी पिक्चर्स फिल्म को रिलीज करेगी. ‘रामायणम्’ का पार्ट वन इस दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

