महाराष्ट्र : फडणवीस की पत्नी ने शिवसेना को टैग पर लिखा- पाखंड एक बीमारी; जवाब में प्रियंका चतुर्वेदी बोली-झूठ बोलना भी बीमारी

0
64

मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने औरंगाबाद में बनने वाले बाला साहब ठाकरे मेमोरियल के लिए 1000 पेड़ों के काटे जाने पर शिवसेना पर निशाना साधा है। अमृता ने खबर का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया है। इसमें लिखा है, “पाखंड एक बीमारी है! शिवसेना के जल्द ठीक होने की उम्मीद करती हूं। अपनी सुविधा के अनुसार पेड़ काटना या केवल कमीशन के लिए पेड़ काटने की अनुमति देना अक्षम्य है।’ इसके जवाब में शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि झूठ बोलना एक बड़ी बीमारी है।

अमृता फडणवीस का ट्वीट…

प्रियंका चतुर्वेदी का पलटवार-

अमृता फडणवीस के ट्वीट पर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पलटवार किया। उन्होंने लिखा, “मैम आपको ये जानकर निराशा होगी, लेकिन सच्चाई यह है कि मेमोरियल के लिए एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा, मेयर ने भी इसकी पुष्टि कर दी। हां, मैं बता दूं कि अनिवार्य रूप से झूठ बोलना बड़ी बीमारी है, जल्द ठीक होइए, वृक्ष काटने के लिए कमीशन महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं द्वारा प्रैक्टिस की जाने वाली नई पॉलिसी है।”

एक दूसरे ट्वीट में प्रियंका चतुर्वेदी ने औरंगाबाद के मेयर का एक विडियो पोस्ट किया। इसमें मेयर नंदकुमार कह रहे हैं कि बालासाहेब के स्मारक के लिए पेड़ नहीं कटने दिए जाएंगे।

प्रियंका का दूसरा ट्वीट..

आरे में पेड़ काटने पर उद्धव ठाकरे ने लगाई रोक

इससे पहले मुंबई में आरे कॉलोनी मेट्रो शेड के काम पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रोक लगा दी थी। उन्होंने कहा था,”मैंने आरे कार शेड के काम पर रोक लगा दी। अगले नोटिस तक एक भी पत्ता नहीं काटा जाएगा। दरअसल, अक्टूबर में मेट्रो कार शेड निर्माण के लिए आरे में करीब 2000 पेड़ को काट दिया गया था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने पेड़ काटने पर रोक लगाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here