पहले पिस्तौल के दम पर अपहरण, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म… UP में बहन के ससुराल आई नाबालिग से हैवानियत

0
105

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपनी बहन के ससुराल आई बिहार की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की का पिस्तौल के बल पर कथित रूप से अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामले में एक युवक और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

पिस्तौल के दम पर अपहरण कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बिहार के आरा जिले के कृष्णा गढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की दोकटी थानाक्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी बहन की ससुराल आई हुई थी। पुलिस के अनुसार, नाबालिग के बहनोई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि 14 मार्च को रात 10 बजे सूरज सोनी और 2 अन्य युवकों ने नाबालिग लड़की को पिस्तौल के बल अगवा कर लिया और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

जानिए, क्या कहना है सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी का?
बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि इस मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर सूरज सोनी और 2 अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्‍सो) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here