AAP MLA गोगी की मौ’त पर पूर्व दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल का ट्वीट, जताया दुख

0
11

लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की शुक्रवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई। यह खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन पर दिल्ली के पूर्व सी.एम. अरविंद केजरीवाल ने जताया ट्वीट कर दुख जताया है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ”लुधियाना के विधायक श्री गुरप्रीत गोगी बस्सी जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। एक ऐसे नेता जिन्होंने अपने लोगों की अटूट निष्ठा और करुणा के साथ सेवा की, उनके न रहने से एक ऐसा खालीपन पैदा होगा जिसे भरना मुश्किल है। उनकी आत्मा को शांति मिले। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्हें शक्ति और सांत्वना मिले। हम इस गहरे नुकसान की घड़ी में उनके परिवार और लुधियाना के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सेवा की उनकी विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा।”

PunjabKesari

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here