नामी SPA Center में लड़कियां बेच रही जिस्म, कुछ मिनटों की Service के वसूले जा रहे हजारों रुपए

0
9

चंडीगढ़ रोड पर इन दिनों स्पा सेंटर जिस्मफरोशी और अयाशी का अड्डा बने हुए हैं। सुबह से लेकर रात के अंधेरे में यहां काले कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है। इन स्पा सेंटर में नशे से लेकर जिस्मफरोशी के धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। यहां रात होते ही नशेड़ियों और जिस्मफरोशी करने वालों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। यह गोरखधंधा महिला दलालों द्वारा चलाया जा रहा है। महिला दलालों का गुट आसपास की लड़कियों को पैसों का लालच देकर उनसे वेश्यावृत्ति करा रही है। दलाली का यह बिजनेस शनिवार और रविवार को सुबह से शाम तक चलता रहता है। स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में हाई प्रोफाइल लड़कियां देह व्यापार कर रही हैं। ऐसे में इन युवतियों पर शक नहीं किया जा सकता कि यह जिस्मफरोशी का धंधा करती होंगी। चंडीगढ़ रोड के स्पा सेंटर सिर्फ जिस्मफरोशी का अड्डा बनकर रह गए हैं। यहां खूबसूरत महिलाएं अपना काम बखूबी अंजाम दे रही हैं। उधर, इस मामले पुलिस बेखर है।

धड़ल्ले से चल रहा देह व्यापार
सूत्रों की मानें तो जिस्मफरोशी का यह धंधा ना केवल चंडीगढ़ रोड बल्कि कई और इलाकों में अपने पैर पसार चुका है। सेक्स रैकेट के लिए युवतियां विभिन्न शहरों से यहां पहुंचाई जा रही हैं। जिस्मफरोशी करने वाली लड़कियां सप्लाई करके दलाल भी अब काफी पैसा कमा रहे है। मसाज के नाम पर आए युवकों को ये युवतियां अपने जाल में फसा कर हजारों रुपए ऐंठ लेती हैं। यहां जिस्म के दलालों ने उन्हें स्पा सेंटर और मसाज पार्लर में काम दे रखा है। मसाज पार्लर की आड़ में उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूत्रों की माने तो इस धंधे की खास बात ये है कि जिन युवतियों की उम्र कम होती है उनकी कीमत उतनी ही ज्यादा लगाई जाती है।

10 मिनट के लिए जा रहे हजारों रुपए
सूत्रों की माने तो ग्राहकों से व्हाट्सएप और इंटरनेट के जरिए संपर्क किया जाता है। महज 10 मिनट की सर्विस की कीमत हजारों रुपए तक होती है। अगर ग्राहक युवती को अलग कमरे में ले जाना चाहता है तो यह राशि कई गुना हो जाती है। देह व्यापार का धंधा चलाने वाले दलाल पैसा कमाने के लालच में लड़कियों को बुलाते हैं। युवतियों ने खुद स्वीकार किया है कि उन्हें जिस्मफरोशी के लिए कीमत बढ़ा कर दी जाती है।

लड़कियां खुद भी तलाशती ग्राहक, दलाल सुरक्षा देते
ये लड़कियां ग्राहक तलाशते वक्त अकेली नजर आती हैं। लेकिन उनके आसपास ही दलाल मौजूद होते हैं। इनकी ग्राहक खोजने में कोई भूमिका नहीं होती। इनका मुख्य काम सुरक्षा देना होता है। लड़की और ग्राहक के बीच किसी तरह के विवाद की स्थिति होती है, तब ये दलाल मारपीट तक उतर आते हैं। इनका अपना एक समूह है।

60 प्रतिशत पैसा दलाल और स्पा सेंटर को चला जाता
स्पा सेंटर में काम करने वाले एक युवक ने हमें इस बारे में कुछ जानकारी दी। उसका कहना है कि ये धंधा लंबे वक्त से चल रहा और कभी भी बंद नहीं हो सकता, क्योंकि इस खेल में कई बड़े दिग्गज शामिल हैं। वो दिग्गज कौन हैं पूछा तो युवक ने नाम बताने से मना कर दिया। उसने बताया कि कोई लड़की अगर किसी ग्राहक को 1500 रुपए रेट पर लेकर आती हैं तब 800 रुपए होटल और कई बार 500 रुपए दलाल को भी चले जाते हैं। 200 रुपए उनके अपने होते हैं। हालांकि कई बार वह ज्यादा पैसा पा जाती हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here