IND vs WI: विराट कोहली तोड़ेंगे महान सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड

0
30

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आज से शुरू हो रही है. इस सीरीज में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है. क्योंकि दोनों ही महान खिलाड़ी अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेलने के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं. सीरीज का पहला मैच केरलम में खेला जाएगा, जो दोपहर 2 बजे शुरू होगा.

इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कई बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले हैं. कोहली 15,000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बनने से केवल 59 रन दूर हैं. इसके अलावा वो घरेलू वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से 110 रन दूर हैं.

सबसे तेज 15000 वनडे रन
विराट कोहली इस मैच में 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 14,941 रनों के साथ उतरेंगे. अगर वो मैच में 59 रन बनाने में सफल होते हैं तो वो सबसे तेज 15,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के साथ ये आंकड़ा छोने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन जाएंगे.

पुरुषों के वनडे क्रिकेट में अब तक केवल सचिन तेंदुलकर ही इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं. उन्होंने 1989 से 2012 के बीच भारत के लिए 463 मैचों में 18,426 रन बनाकर अपना इंटरनेशनल करियर खत्म किया.

क्या टूटेगा सचिन का रिकॉर्ड?
इस मैच में विराट कोहली एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. वो घरेलू वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 110 रन दूरे हैं. कोहली ने अब तक भारत में खेले गए 130 वनडे मैचों में 6,867 रन बनाए हैं. हालांकि ये रिकॉर्ड अभी तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 164 घरेलू वनडे मैचों में 6,976 रन बनाए हैं. इसके अलावा अगर कोहली 133 रन बनाने में सफल होते हैं, तो वह घरेलू मैचों में 7,000 वनडे रन तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

विराट कोहली के 314 वनडे मैचों में 14,941 रन
विराट कोहली के 314 वनडे मैचों में 14,941 रन (IANS)
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच
अगर कोहली को आज के मैच में प्लेइंग-11 में रखा जाता है तो वो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. अभी विराट कोहली, मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी पर खड़े हैं. जिन्होंने दो बार की वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाफ 43 वनडे मैच खेले थे.

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ काफी ज्यादा रन बनाए हैं. अगर वो 150 रन बनाने मे सफल हो जाते हैं तो फिर वो वेस्टइंडीज के खिलाफ 4,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले वर्ल्ड में दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. कैरेबियाई टीम के खिलाफ सिर्फ साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस ने ही 4,000 से ज्यादा रन बनाए हैं.

कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 43 वनडे मैचों में 2,261 रन बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा उनके खिलाफ बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. जबकि सभी फॉर्मेट में कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 73 इंटरनेशनल मैचों की 75 पारियों में 3,850 रन बनाए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here