JAMMMU KASHMIR : उधमपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

0
675

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के मजल्टा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है.

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के मजल्टा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. ऑपरेशन अभी भी जारी है. अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9 बजे मजल्टा के सुदूर इलाकों (ब्रातेल सोआन और खुब्बन) में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी. इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर साइट पर एक और आतंकी को सुरक्षा कर्मियों ने घेर लिया है.

दो आतंकी ढेर, मुठभेड़ अभी भी जारी
अभियान शुरू होते ही जंगल में गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला किया. रात भर इलाका शांत रहा. लेकिन गुरुवार को यानी आज सुबह आतंकवादी घेरा तोड़कर भागने की कोशिश में तेज गोलीबारी करने लगे. सुरक्षा बलों ने भी जवाब में फायरिंग की और दो आतंकियों को मार गिराया. मुठभेड़ अभी भी जारी है. इलाके में और सुरक्षा बल भेजे गए हैं.

मुठभेड़ के बीच गाड़ियों की चेकिंग
मुठभेड़ के बीच पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही है. जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने के बाद सुरक्षा बलों ने कल देर शाम इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर ढेर
इससे कुछ दिन पहले 4 और 5 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के बडगाम के जंगली इलाके में मुठभेड़ हुई थी, जहां सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक टॉप कमांडर को मार गिराया था. उसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे.

जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी गतिविधि के चलते 12 सितंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने कुपवाड़ा, बारामूला, सोपोर और कुलगाम सहित कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी और लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर्स के नेटवर्क को खंगाला था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here