LIFESTYLE : गृह प्रवेश में थोड़ा अधूरा घर क्यों माना जाता है शुभ? जानिए इसके पीछे की मान्यता

0
17

भारतीय परंपरा के अनुसार घर बनाने और उसमें प्रवेश करने के नियम होते हैं. शास्त्रों के अनुसार, कभी भी पूर्ण घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए. जानिए ऐसा करना क्यों अशुभ होता है.भारतीय परंपरा में हर काम के पीछे एक गहरा आध्यात्मिक और व्यावहारिक मतलब छिपा होता है. घर बनाना और उसमें प्रवेश करना केवल एक भौतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जीवन की नई नई शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है. सामान्य रूप से लोग चाहते हैं कि, उनका मकान पूरी तरह तरह हो जाए, तभी गृह प्रवेश करें.

लेकिन हमारे ऋषियों ने इसके ठीक विपरीत सलाह दी है, वे कहते हैं कि, गृह प्रवेश कभी भी पूरी तरह बने हुए घर में नहीं करना चाहिए. यह बात सुनने में थोड़ी अजीब सी लग सकती है, लेकिन इसके पीछे गहरी सोच और अनुभव जुड़ा हुआ है. शास्त्रों में बताया गया है कि, जहां सब कुछ पूर्ण हो जाता है, वहां ठहराव आता है. जीवन का मूल स्वभाव ही गतिशीलता है. जब कोई चीज पूरी हो जाती है, तो उसमें आगे बढ़ने की संभावना खत्म हो जाती है. यही वजह है कि, पूर्णता को कई बार ठहराव और नकारात्मकता से जोड़ा गया है.

पंडित सुरेश श्रीमाली के अनुसार, जिस भी घर में हर चीज एकदम परफेक्ट और पूर्ण हो, वहां एनर्जी ब्लॉक हो जाती है. इससे मानसिक तनाव के साथ अनचाही घटनाएं या किसी भी तरह के अमंगल कार्य होने की आशंका बढ़ जाती है. यह एक तरह से प्रकृति के नियमों के खिलाफ माना जाता है, क्योंकि प्रकृति कभी पूर्ण नहीं होती, वह हमेशा बदलती रहती है.

ऋषियों के मुताबिक, जब आप किसी अधूरे घर में प्रवेश करते हैं, तो उसमें आगे बढ़ने, सुधार करने और विकास की गुंजाइश बनी रहती है. यह अधूरापन जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति का संकेत भी देता है.

अधूरा घर यह दर्शाता है कि, अभी भी कुछ करने को बाकी है, कुछ नया बनाने की संभावना है. इससे घर में रहने वाले लोगों के मन में भी निरंतर आगे बढ़ने की भावना बनी रहती है. यह मानसिक रूप से भी व्यक्ति को सक्रिय और आशावादी बनाए रखता है. आध्यात्मिक रूप से देखा जाए तो अधूरापन ही जीवन की सच्चाई है. कोई भी व्यक्ति, वस्तु या स्थिति पूरी तरह परिपूर्ण नहीं होती है. यही अधूरापन हमें सीखने, समझने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है.

ऋषियों ने यह भी बताया कि, अगर आप हर चीज को पूर्ण बनाने की कोशिश करते रहेंगे, तो आप कभी भी संतुष्ट नहीं हो पाएंगे. इसलिए थोड़ा अधूरापन स्वीकार करना ही जीवन की सच्ची समझ है. गृह प्रवेश के दौरान यह सिद्धांत अपनाने से व्यक्ति अपने जीवन में संतुलन और शांति बनाए रख सकते हैं. इस परंपरा के पीछे आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कारण भी हैं. जब घर पूरी तरह से तैयार हो जाता है, तो उसमें लंबे समय तक कोई परिवर्तन नहीं होता, लेकिन अगर कुछ काम बचा हो, तो व्यक्ति समय-समय पर सुधार करता रहता है, जिससे घर में ताजगी बनी रहती है.

इसके अलावा, अधूरे घर में जाने से परिवार के सदस्य उसे मिलकर पूरा करते हैं, जिससे आपसी संबंध मजबूत होने के साथ घर में सकारात्मक माहौल भी बना रहता है.

गृह प्रवेश के समय थोड़ा अधूरापन रखना महज एक परंपरा नहीं, बल्कि जीवन का गहरा दर्शन है. यह हमें सिखाता है कि, पूर्णता की बजाय निरंतर प्रगति पर ध्यान देना काफी जरूरी है.

अगर आप भी नया घर बना रहे हैं, तो इस परंपरा को अंधविश्वास समझकर नजरअंदाज करने की बजाय उसके पीछे की सोच को समझें. हो सकता है कि, यही छोटा सा अधूरापन आपके जीवन में बड़ी खुशियों और संतुलन का कारण बन जाए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here