हुंडई सर्विस सेंटर में नाबालिग कर्मचारी के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाला प्रेशर गन, फट गई आंतें

0
26

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां हुसैनगंज इलाके के उदयगंज स्थित हुंडई सर्विस सेंटर में एक नाबालिग कर्मचारी के साथ दरिंदगी हुई है। साथी कर्मचारियों ने 16 साल के नाबालिक का हाथ-पैर बांधकर प्रेशर गन उसके पिछले प्राइवेट पार्ट में डाल कर चालू कर दिया। इसके चलते युवक के पेट की आतें फट गई। युवक को गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। पीड़ित के भाई ने इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

मिला जानकारी के मुताबिक, आदित्य त्रिवेदी पिछले दो महीने से सर्विस सेंटर में काम कर रहा था। भाई का आरोप है कि 29 अप्रैल की शाम 5 से 7 बजे के बीच चार लड़कों ने भाई का हाथ और पैर पकड़ लिया। इसी बीच विकास शर्मा नाम के कर्मचारी ने प्रेशर गन उसके पिछले प्राइवेट पार्ट में डाल कर चालू कर दिया। घटना के बाद आदित्य तुरंत बेहोश हो गया। बाद में कर्मचारी को उसे सिविल अस्पताल भर्ती कराया।, जहां उसे इंजेक्शन देकर डिस्चार्ज कर दिया।

आदित्य रात भर कराहता रहा। इसके बाद परिजन उसे लोक बंधू अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत देखते हुए केजीएमयू रेफर कर दिया। जांच के बात केजीएमयू में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि प्रेशर गन की वजह से आदित्य की आंतें फैट गई हैं। डॉक्टरों ने 30 अप्रैल को ऑपरेशन किया, लेकिन उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here